Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संपादक राघवेंद्र समेत आठ ने कैनविज टाइम्‍स छोड़ा

साप्‍ताहिक कैनविज टाइम्‍स में प्रभात रंजन दीन का कदम पड़ते ही भूचाल आ गया है. उन्‍होंने चीफ एडिटर के रूप में ज्‍वाइन किया, दूसरी ओर इसके संपादक राघवेंद्र त्रिपाठी समेत आठ लोगों ने इसे अलविदा कह दिया. अंदरखाने में कई खबरें हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि राघवेंद्र का तबादला बरेली किए जाने के बाद उन्‍होंने अपना इस्‍तीफा दे दिया. कैनविज टाइम्‍स का प्रकाशन पिछले साल जनवरी से संपादक राघवेंद्र त्रिपाठी की देखरेख में हो रहा था. इस अखबार के मैनेजिंग एडिटर कैनविज ग्रुप के एमडी कन्‍हैया लाल गुलाटी हैं. यह कंपनी सेल्स एंड मार्केटिंग क्षेत्र के अलावा बीमा, कंस्ट्रक्शन, फैशन, शॉपिंग, एजुकेशन, हेल्थ केयर, रिजॉर्ट्स एंड मोटेल्स में काम कर रही है.

साप्‍ताहिक कैनविज टाइम्‍स में प्रभात रंजन दीन का कदम पड़ते ही भूचाल आ गया है. उन्‍होंने चीफ एडिटर के रूप में ज्‍वाइन किया, दूसरी ओर इसके संपादक राघवेंद्र त्रिपाठी समेत आठ लोगों ने इसे अलविदा कह दिया. अंदरखाने में कई खबरें हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि राघवेंद्र का तबादला बरेली किए जाने के बाद उन्‍होंने अपना इस्‍तीफा दे दिया. कैनविज टाइम्‍स का प्रकाशन पिछले साल जनवरी से संपादक राघवेंद्र त्रिपाठी की देखरेख में हो रहा था. इस अखबार के मैनेजिंग एडिटर कैनविज ग्रुप के एमडी कन्‍हैया लाल गुलाटी हैं. यह कंपनी सेल्स एंड मार्केटिंग क्षेत्र के अलावा बीमा, कंस्ट्रक्शन, फैशन, शॉपिंग, एजुकेशन, हेल्थ केयर, रिजॉर्ट्स एंड मोटेल्स में काम कर रही है.

सूत्रों का कहना है कि अपने इन्‍हीं कामों को सरपरस्‍ती देने के लिए इस अखबार को निकालने की योजना बनाई गई. अखबार के टाइटिल से लेकर प्रकाशन तक की जिम्‍मेदारी राघवेंद्र को सौंपी गई थी. तब से लेकर अब तक वे इस अखबार के संपादकीय प्रभारी का दायित्‍व निभा रहे थे. कुल बारह लोगों की टीम के साथ वे इस अखबार के प्रकाशन का जिम्‍मा संभाले हुए थे. राघवेंद्र इस अखबार का संपादक बनने से पहले दैनिक जागरण, राष्‍ट्रीय सहारा समेत कई अखबारों में काम कर चुके थे. लखनऊ से प्रकाशित होने के कारण यह अखबार आसपास के कई जिलों में भी जाता था.

इसी बीच यह कंपनी जमीन प्‍लाटिंग के क्षेत्र में भी उतर गई. लखनऊ के मोहनलाल गंज एवं देवा रोड पर इस कंपनी ने प्‍लाटिंग कराई और प्‍लाट का आवंटन कर दिया गया. किसी मामले को लेकर एनओसी लटक गया. इसी को लेकर कंपनी के एमडी अपने संपादक पर एलडीए से एनओसी दिलवाने का दबाव बनाने लगे. राघवेंद्र ने ऐसा कोई कार्य कराने में असमर्थता जताते हुए अपने हाथ खड़े कर दिए. इसके बाद भी उन पर लगातार एनओसी दिलाने का दबाव डाला जाता रहा. इसी दौरान प्रभात रंजन दीन को अखबार चीफ एडिटर बना दिया गया. राघवेंद्र का तबादला बरेली के लिए कर दिया गया. इससे नाराज होकर राघवेंद्र ने इस्‍तीफा दे दिया. उनके अखबार छोड़ने के बाद चीफ सब एडिटर श्‍यामल कुमार त्रिपाठी, सब एडिटर दिवाकर मिश्रा, स‍ब एडिटर विजय शुक्‍ल, रिपोर्टर ललित मिश्रा, फोटोग्राफर लकी नकवी, सर्कुलेशन मैनेजर संतोष शुक्‍ला तथा सिस्‍टम इंजीनियर दुर्गेश टंडन ने भी संस्‍थान से इस्‍तीफा दे दिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ankur dube

    January 15, 2011 at 7:26 am

    sahi hai jo kam raghvendra nahi kar paye wo prabhat ji karwate rahenge. kanwhizz ko sarkar ki nazro se bachna hai aur prabhat ji ko paisa chahiye.

  2. imran khan

    January 15, 2011 at 7:28 am

    prabhat ji ka to itihas raha hai sansthan badalte rahne ka, pahle dna ka batta baitha diya ab kan whiz ki bari hai………….

  3. Ashish Dubey

    January 15, 2011 at 7:46 am

    waise jo kuchh bhi huwa wo theek nahi huwa. CMD kanhaiya gulati ji ne bilkul bhi theek nahi kiya. aath logo ki job chhooti. chalo ab aage dekho kya jo kaam mr. raghvendra tripathi nahi karwaaye wo kaam mr. prabhat ranjan deen karwayenge? LDA ka NOC ka Kaam.. jiski vajah se aath logo ki job gayi….
    dekhiye aage aage hota hai kya?

  4. ANJEET

    January 13, 2011 at 5:44 pm

    prabhat sir apko bahut-bahut badhai ho

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...