Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संसाधनों के अभाव से जूझ रहे हैं सीएनईबी के ब्यूरो, मयूर जानी का इस्तीफा

: अब न्यूज एक्सप्रेस के लिए अहमदाबाद से रिपोर्टिंग करेंगे मयूर जानी : सीएनईबी के अहमदाबाद ब्यूरो से मयूर जानी ने इस्तीफा दे दिया है. वे न्यूज एक्सप्रेस के ब्यूरोचीफ बनाए गए हैं. मयूर की सीएनईबी में दूसरी पारी थी. मयूर जानी राहुलदेव के समय में अहमदाबाद से सीएनईबी के लिए रिपोर्टिंग करते थे. अनुरंजन झा के सीओओ बनाए जाने के बाद मयूर ने इस्तीफा दे कर पी7 न्यूज चैनल ज्वाइन किया था.

: अब न्यूज एक्सप्रेस के लिए अहमदाबाद से रिपोर्टिंग करेंगे मयूर जानी : सीएनईबी के अहमदाबाद ब्यूरो से मयूर जानी ने इस्तीफा दे दिया है. वे न्यूज एक्सप्रेस के ब्यूरोचीफ बनाए गए हैं. मयूर की सीएनईबी में दूसरी पारी थी. मयूर जानी राहुलदेव के समय में अहमदाबाद से सीएनईबी के लिए रिपोर्टिंग करते थे. अनुरंजन झा के सीओओ बनाए जाने के बाद मयूर ने इस्तीफा दे कर पी7 न्यूज चैनल ज्वाइन किया था.

अनुरंजन झा के सीएनईबी से हटाए जाने के बाद चेयरमैन की पहल पर मयूर ने पुन: सीएनईबी ज्वाइन किया था. मयूर जानी ने इस्तीफा देने से पहले एक पत्र चेयरमैन अमनदीप सरान को लिखा. इसमें उन्होंने विस्तार से बताया कि वो सीएनईबी में क्यों काम नहीं कर पा रहे है. माना जा रहा है कि सीएनईबी के नए एडिटर रजनीश प्रसाद के काम करने के तरीके से मयूर परेशानी में थे. मयूर ने कई बार पत्र लिख कर लैपटॉप की मांग की थी जिससे समय पर फीड भेजा जा सके. चैनल की ओर से डीवी और गाड़ी भी उपलब्ध कराए जाने की मांग की थी. परन्तु चैनल की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलने और असाइनमेंट डेस्क की ओर से समय पर फुटेज भेजने का दबाव ज्यादा होने की वजह से परेशान मयूर ने अपनी समस्या से चेयरमैन को अवगत करा दिया. पर जब बात नहीं बनी तो मयूर ने इस्तीफा दे दिया.

इस बीच उन्हें न्यूज एक्सप्रेस की तरफ से काम करने का प्रस्ताव मिला तो उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार कर लिया. सूत्रों का कहना है कि सीएनईबी से कुछ और लोग इस्तीफा दे सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि सीएनईबी अपने ब्यूरो को डीवी (टेप), गाड़ी, फीड भेजने के लिए लैपटॉप, मोबाइल के बिल, इंटरनेट बिल नहीं दे रहा है. सभी ब्यूरो रिपोर्टर अपनी सेलेरी से इन खर्चों का भुगतान कर रहे हैं. गाड़ी के नाम पर प्रत्येक ब्यूरो को 12 हजार रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं और इसी में सभी खबरें भेजने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. इन समस्याओं के बावजूद कई ब्यूरो बेहतर काम कर रहे हैं लेकिन चैनल में आए कुछ एक वरिष्ठों के कारण कई लोग नाराज और परेशान हो रहे हैं. इनमें से कई लोग चैनल छोड़ सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...