Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

सड़क हादसे में अमर उजाला के दो अभिकर्ताओं की मौत

गाजीपुर जिला के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के ब्लाक के पास बुधवार की रात बारिश के दौरान अचानक एक विशालकाय नीम का पेड़ बोलेरो जीप और सेंट्रो कार पर गिर गया। जिसके चलते बोलेरो में सवार तीन लोग गाड़ी में ही फंस गए। इस हादसे में बोलेरो में सवार तीन में से दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के कारण वाराणसी-गाजीपुर मार्ग घंटों जाम रहा। काफी मशक्‍कत के बाद पुलिस ने बोलेरो से दोनों शवों को बाहर निकाला।

गाजीपुर जिला के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के ब्लाक के पास बुधवार की रात बारिश के दौरान अचानक एक विशालकाय नीम का पेड़ बोलेरो जीप और सेंट्रो कार पर गिर गया। जिसके चलते बोलेरो में सवार तीन लोग गाड़ी में ही फंस गए। इस हादसे में बोलेरो में सवार तीन में से दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के कारण वाराणसी-गाजीपुर मार्ग घंटों जाम रहा। काफी मशक्‍कत के बाद पुलिस ने बोलेरो से दोनों शवों को बाहर निकाला।

पूरे गाजीपुर में मूसलधार बारिश हो रही थी। बुधवार को बोलेरो में सवार होकर मटेहूं निवासी सुनील सिंह,  महार निवासी अरुण चौबे और चालक किसी काम से वाराणसी जा रहे थे। उन लोगों के गाड़ी के पीछे एक सेंट्रो कार भी थी। अचानक नीम का पेड़ धड़धड़ाकर दोनों वाहनों के ऊपर गिर पड़ा। पेड़ का तना बोलेरो के ऊपर जा गिरा। जिससे उसमें बैठे तीनों लोग फंस गए। इसके चलते वाराणसी-गाजीपुर मार्ग जाम हो गया। सेंट्रो के ऊपर भी पेड़ का कुछ भाग गिरा लेकिन सौभाग्‍य से उसमें सवार लोग बच गए।

इधर, सूचना पाकर सैदपुर पुलिस मौके पर पहुंची तथा बोलेरो में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास करने लगी। काफी देर बाद जब सभी को बाहर निकल गया,  लेकिन तब तक सुनील और अरुण की मौत हो चुकी थी. दोनों लोग शिक्षा विभाग जुड़े होने के साथ अमर उजाला में समाचार पत्र अभिकर्ता भी थे. दोनों की मौत की खबर सुनकर सादात विधायक अमेरिका प्रधान, बसपा नेता रामनगीना सिंह सहित तमाम लोग मौके पर पहुंच गए थे. पुलिस कप्‍तान डा. मनोज सिंह ने दोनों के मौत की पुष्टि की. दोनों अभिकर्ताओं की मौत की खबर सुनकर मीडियाकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rajesh kumar

    July 1, 2011 at 12:35 pm

    BAHUT DUKHAD SAMACHAR HAIN.

  2. faisal khan

    July 1, 2011 at 2:14 pm

    amar ujala ke dono atrkaron ki maut par ham vaythith hain aur apni aur se shraddhanjli arpit karte hain allah se dua karte hain ki unke ghar walon ko dukh ki is ghadi mai shakti pardan kare aur agar wahan ke patrkar bhai unke gharwalon ke liye kuchh karen to ham bhi unke sath hain har madad ke liye..faisal khan..riporter channelone news saharanpur,,9412230786

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...