ग्रामीण उत्तर प्रदेश के किसानों और युवाओं की आकांक्षाओं को बल देने के फौरी उद्देश्य से गाजियाबाद से शुरू किए गए पाक्षिक समाचार पत्र “एक कदम आगे” के संपादक सत्यजीत चौधरी ने प्रबंधन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. अभी हाल ही में मथुरा और भिवानी से भी एक कदम आगे की शुरुआत की गई. करीब डेढ़ साल पहले टीवी पत्रकार सत्यजीत चौधरी को इस समाचार पत्र का जिम्मा सौंपा गया था। सत्यजीत ने करीब एक साल तक समाचार पत्र को पश्चिमी उत्तरप्रदेश का चेहरा बनाने का काम किया.
सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन के जाट आरक्षण से जुटी खबरों को प्रकाशित करने और उसके लिए लगातार बढ़ते दबाव के बाद सत्यजीत चौधरी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पैठ बनाने के उद्देश्य से “एक कदम आगे” शुरू किया था। हालांकि उन्होंने इस समाचार पत्र को शुरू करने के पीछे ग्रामीण लोगों को नई दिशा देने व जागरूक करने के उद्देश्य बताया था। इस उद्देश्य के चलते सत्यजीत के साथ युवा पत्रकार सचिन श्रीवास्तव, टीवी पत्रकारिता में लंबी पारी खेल चुके नासिर खान, अंग्रेजी मासिक “अहेड” से अमित उपाध्याय समेत कई युवा और उर्जावान पत्रकार इस अखबार का हिस्सा बने।
शुरुआत में अखबार के ब्यूरो ऑफिस में भी मजबूत टीम जुटाई गई। अखबार की पैठ बनने के साथ ही राजनीतिक महत्वाकांक्षा सामने आई और यशपाल मलिक के चाणक्य आईआईडीएल के एमडी शिवेंद्र तोमर ने भी समाचार पत्र को जाट आरक्षण के लिए हथियार के तौर पर इस्तेमाल कराना शुरू किया। धीरे-धीरे प्रबंधन की नीतियों के चलते लोगों ने अलग राह चुनना शुरू कर दिया था। इसकी परिणति सत्यजीत चौधरी के इस्तीफे से हुई। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि सत्यजीत इसके बाद किस मीडिया संस्थान को सेवाएं देंगे। सूत्र बताते हैं कि वे फिर से टीवी पत्रकारिता में लौटने की तैयारी में हैं।
उधर एक कदम आगे में बतौर नये संपादकीय प्रभारी आजाद खालिद ने ज्वाइन किया है. आजाद खालिद सहारा समय और वॉइस ऑफ इंडिया समेत कई चैनलों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं.












VARUN PANWAR
January 19, 2011 at 6:07 am
bhai sahabh theek kiya………….. aakir kab tack ye sub jhailtie rahite………………………………………
varun panwar
ravi priyanshu
January 16, 2011 at 5:05 am
jo shaks kaabil hota hai wah apne liye raahein khud banaleta hai…. satyajeet naam unhi kaabil logon ki fehrist mein se ek hai.