Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

सबसे अच्छा

राजकिशसबसे अच्छा आदमी : मैं। सबसे अच्छा दोस्त : जो उधार देने में आनाकानी न करे।  सबसे अच्छा पड़ोसी : जो पड़ोसी के लिए मारपीट तक करने पर उतारू हो जाए। सबसे अच्छा मकान मालिक : जो विदेश में रहता हो। सबसे अच्छा मकान : जहां तक पहुंचने में हर किसी की भी नानी मर जाए। सबसे अच्छी कार : जो ससुराल या दफ्तर से मिली हो

राजकिशसबसे अच्छा आदमी : मैं। सबसे अच्छा दोस्त : जो उधार देने में आनाकानी न करे।  सबसे अच्छा पड़ोसी : जो पड़ोसी के लिए मारपीट तक करने पर उतारू हो जाए। सबसे अच्छा मकान मालिक : जो विदेश में रहता हो। सबसे अच्छा मकान : जहां तक पहुंचने में हर किसी की भी नानी मर जाए। सबसे अच्छी कार : जो ससुराल या दफ्तर से मिली हो

सबसे अच्छी सड़क : जिस पर मोटरसाइकिल चलाना प्रतिबंधित हो। सबसे अच्छा रिश्तेदार : जो साल भर में एक बार से ज्यादा संपर्क न करे। सबसे अच्छा मायका : जो अपने ही शहर में हो।  सबसे अच्छी ससुराल : जहां ट्रेन से जाने में दो रात-दो दिन लगते हों। सबसे अच्छी साली : जो मिलने पर कम से कम खर्च कराए। सबसे अच्छा साला : जो फौज में नौकरी करता हो और छुट्टी में फौज की कैंटीन से रम और ह्विस्की की बोतलें लाता हो

सबसे अच्छा पति : जो दफ्तर से सीधे घर आता हो। सबसे अच्छा पिता : जो मांगते ही पैसा दे दे। सबसे अच्छी पत्नी : जो अपने को पति से तुच्छ समझे।  सबसे अच्छा बेटा : जो शादी के बाद कम से कम तीन साल तक मां-बाप के साथ रह ले। सबसे अच्छी बेटी : जो नौकरी करती हो और सारी तनखा मां-बाप के हाथ में रख देती हो। सबसे अच्छी प्रेमिका : जो शादी करने के लिए दबाव न डाले। सबसे अच्छा प्रेमी : जो जल्दी से जल्दी शादी करने की जिद करे। सबसे अच्छा एसएमएस : एसटीएसपी (सेम टाइम सेम प्लेस)

सबसे अच्छा नियोक्ता : जो काम नहीं, चापलूसी पसंद करता हो। सबसे अच्छा कर्मचारी : जो काम कम करे और दिखाए ज्यादा। सबसे अच्छा दफ्तर : जहां आने-जाने के वक्त की पाबंदी न हो। सबसे अच्छा बॉस : जिसे अपने कनिष्ठों से मिलने की फुरसत न हो। सबसे अच्छा चपरासी : जो कभी नागा न करे।  सबसे अच्छी नौकरी : जिसके जाने का डर न हो। सबसे अच्छी शराब : जो मुफ्त में पीने को मिले। सबसे अच्छा उपहार :  जिसमें रंग लगे न फिटकरी, पर रंग चोखा आए। सबसे अच्छी दावत : जो रात दस बजे से पहले खत्म हो जाए। सबसे अच्छा मेहमान : जो अपने साथ किसी और को न ले आए

सबसे अच्छी किताब : जो मैंने लिखी है। सबसे अच्छा आलोचक : जो किताब से वह निकाल कर चकित कर दे जो किताब में हो ही न। सबसे अच्छा पाठक : जिसे कोई रचना अच्छी लगे तो वह लेखक को पोस्टकार्ड डाल देता हो। सबसे अच्छा संपादक : जिसके गुट में मैं भी शामिल होऊं।  सबसे अच्छी कविता : जो एक ही बार में समझ में आ जाए। सबसे अच्छी कहानी : जिसमें एकाध यौन प्रसंग हो। सबसे अच्छा उपन्यास : जो बहुत मोटा न हो। सबसे अच्छी पत्रिका : जिसका कम से कम आधा हिस्सा पढ़ने लायक हो। सबसे अच्छा पत्रकार : जो वीआईपी कोटे से रिजर्वेशन करा दे

सबसे अच्छी बीमारी : जिसका जिक्र करते हुए शर्म न आए। सबसे अच्छा डॉक्टर : जिसे रोगी को निपटाने की जल्दी न रहती हो।  सबसे अच्छी दवा : जिसके साइड-इफेक्ट्स को रोकने के लिए दूसरी दवा न लेनी पड़े। सबसे अच्छा अस्पताल : जहां उतना ही खर्च हो जितना बताया गया था। सबसे अच्छा नर्सिंग होम : जहां तकलीफ बढ़ते ही बुलाने से डॉक्टर आ जाता हो। सबसे अच्छी नर्स : जो रात भर कॉमिक्स न पढ़ती हो

सबसे अच्छी फिल्म : जिसे देखते हुए नींद न आए। सबसे अच्छा नाटक : जिसका पास मुफ्त मिल जाए। सबसे अच्छा गाना : जिसे रिंगटोन बनाया जा सके। सबसे अच्छा अभिनेता : जिसकी फिल्म हिट न हो, पर जो खुद हिट बना रहे। सबसे अच्छी अभिनेत्री : जो तीन फिल्मों से ज्यादा निराश न करे। सबसे अच्छा गायक : जो गाए ज्यादा और हावभाव कम दिखाए।  सबसे अच्छी गायिका : जो सिर्फ गाती न हो। सबसे अच्छा टीवी शो : जिसके शुरू होते ही घर के लोग आपस में बातचीत करने लगें। सबसे अच्छा सीरियल : जो तीन महीने से ज्यादा न खिंचे

सबसे अच्छा नेता : जिससे मेरा व्यक्तिगत परिचय हो। सबसे अच्छा दल : जिसे अगली बार भी वोट दिया जा सके। सबसे अच्छी सरकार : जिसका कम से कम एक मंत्री ईमानदारी से काम करता हो। सबसे अच्छा विपक्ष : जो बार-बार बंद का आह्वान न करे। सबसे अच्छा कानून : जो आम आदमी की समझ में आ जाए। सबसे अच्छी संसद : जिसके कम से कम आधे सदस्य सदन में मौजूद रहते हों। सबसे अच्छा स्पीकर : जो चुने जाते ही अपने दल से इस्तीफा दे दे। सबसे अच्छा प्रधानमंत्री : जो अभी तक सत्ता में नहीं आया है

लेखक राजकिशोर जाने-माने पत्रकार, स्तंभकार और विश्लेषक हैं. उनसे संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. anil pande

    May 25, 2011 at 2:47 pm

    सबसे अच्छा Media Portal- जो सिर्फ मीडिया तक अपनी खबर सीमित रखा करे।

  2. Sunil Amar journalist

    May 25, 2011 at 4:54 pm

    हा-हा ! बहुत अच्छा भाई साहब ! तो आप सिर्फ गंभीर राजनीतिक-सामाजिक विश्लेषण ही नही करते बल्कि जिंदादिली भी पर्याप्त रखते हैं.अच्छा लगा आपका ” सबसे अच्छा” पढ़कर.
    कभी अपनी कोई कविता भी पोस्ट करिए यहाँ.
    सादर — सुनील अमर 09235728753 (फैजाबाद – लखनऊ )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...