Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

”सरकार की चतुराई के शिकार हुए स्वामी रामदेव”

‘भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से सरकार परेशान है क्योंकि पिछले छह दशक में सरकार अपने तरीके से शासन करती रही है लेकिन अब उसे लग रहा है सत्ता आम लोगों के हांथ में आ रही है।’ ये बात कही सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश ने सीएनईबी के शो जनता मांगे जवाब में।

‘भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से सरकार परेशान है क्योंकि पिछले छह दशक में सरकार अपने तरीके से शासन करती रही है लेकिन अब उसे लग रहा है सत्ता आम लोगों के हांथ में आ रही है।’ ये बात कही सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश ने सीएनईबी के शो जनता मांगे जवाब में।

इस शो में स्वामी अग्निवेश सहित अल्पसंख्यक आयोग के दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष कमाल फारुकी, बीजेपी के प्रवक्ता रामनाथ कोविंद, सामाजिक कार्यकर्ता और फिल्म निर्माता राजा बुंदेला और युवा कवि एवं सामाजिक कार्यकर्ता कुमार विश्वास ने शिरकत की। शो के होस्ट की भूमिका में थे संपादक अनुरंजन झा।

भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की दशा और दिशा पर कमाल फारुकी ने कहा कि हजारे सही दिशा में थे लेकिन स्वामी रामदेव आरएसएस के कंधे पर सवार होकर आंदोलन कर रहे थे और इस तरह के आंदोलन में यह बेहद अहम है कि कौन लोग आपके साथ जुड़े हैं। इसपर रामनाथ कोविंद ने कहा कि कुछ लोगों को भारत माता के चित्र पर भी आपत्ति थी क्या यह सही है? उन्होंने कहा कि यह यह आरएसएस का आंदोलन नहीं है। अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन है तो उसमें सबको हिस्सा लेने की आजादी है।

राजा बुंदेला ने कहा कि स्वामी रामदेव ने इस आंदोलन को आम आदमी के साथ जोड़ा लेकिन वे राजनीतिक व्यक्ति नहीं है और यही कमी उन्हें भारी पड़ गई। वे सरकार की चतुराई का आंकलन नहीं कर पाए और इस भ्रम का शिकार हो गए कि चार मंत्री उनसे मिलने आएं हैं और सरकार को इसी मौके की तलाश थी।

कुमार विश्वास ने कहा कि राजनीतिक नेतृत्व जनता का भरोसा खो चुका है और बीजेपी स्वामी रामदेव के आंदोलन को लपकना चाहती है। इसपर रामनाथ कोविंद ने विरोध करते हुए कहा कि जब बीजेपी भ्रष्चार के मुद्दे उठा रही थी तो सरकार कहती थी कि आरोपों में दम नहीं, लेकिन कैग की रिपोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट के रुख से टेलीकॉम मंत्री ए राजा सहित कई लोग जेल में हैं।

कुमार विश्वास ने कहा कि आंदोलनकर्ताओं को यह ध्यान रखना चाहिए कि अन्ना के आंदोलन को पटरी से उतारने का प्रयास न हो। कमाल फारुकी ने कहा कि राजनीतिक दलों को सोचना चाहिए कि उनके ऊपर से जनता का ऐतबार खत्म हो गया तो पूरी राजनीतिक व्यवस्था खत्म हो जाएगी और यह किसी भी देश के लिए खतरनाक है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से जुड़े लोगों पर मंत्रियों की भाषा को लेकर करीब सभी वक्ताओं ने कड़ा ऐतराज जताया। कमाल फारुकी ने कहा कि स्वामी रामदेव के अनशन में आधी रात को महिलाओं और बच्चों पर लाठियां बरसाना शर्म की बात है। कुमार विश्वास ने कहा कि अनशनकारियों पर रात में पुलिस हुई कार्रवाई को जायज ठहराने से प्रधानमंत्री की विश्वसनीयता भी कम हुई है।

वक्ताओं ने इस मामले में राहुल गांधी की रहस्यमय चुप्पी पर भी आश्चर्य व्यक्त किया। सीएनईबी के इस शो का प्रसारण 11 जून शनिवार रात 8 बजे होगा और इसका दोबारा प्रसारण रविवार सुबह 11 बजे होगा। प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. '@0G(M&M0

    June 11, 2011 at 3:52 pm

    शीर्षक सही कह रहा है.

  2. raja asprasad

    June 11, 2011 at 6:56 pm

    kumar, beta tumto pakke congressi gate ho. beta aise batai kahke tum charan kal kee yad dila rahe ho. baba to nischal hota hai. vo kabhi bhi kuch bol sakta hai. tumhe unki burai ka hak nahi. unse pahle apne ma-bap kee burai karni hogi. tab kya chahte ho.

  3. sukhjender singh

    June 11, 2011 at 8:53 pm

    mujhe to tino ki niyat me khott lagta hai Congress like Britishers,Ramdev like Mugal & Nitin Gadkari like Jaychand.

    tino hi harram khoor hai.Baba cale gaye Haridwar.BJP apne ghar or Congress ka koi ghanta nahi ukad sakta.

    kya baba ko pata nahi hai uska support karne walo ke pass kya hai.
    Nitin gadkari
    Advani

    dono hi gandhi se jayadaa is desh ka nash karne par tule hai.

    pehle to inke against action ho congress ko to badd me dekh lenge.

    Ye dono BABA OR BJP DONOI MILKAR DESH ME SAMAJIK AASITIRTA FAILAA RAHE HAI.

    I REQUEST TO EVERY INDIA PLEASE D’NT SUPPORT THIS KIND OF DIRTY POLITICS

    PLEASE SAVE OUR INDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...