समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश के प्रमुख सचिव स्तर के दो नौकरशाह फतेह बहादुर और जेएन चैम्बर ने वित्तीय अनुशासन और सरकारी सेवा नियमावली के प्रतिकूल आचरण किया है. ये दो प्रशासनिक अधिकारी अपने निजी कार्यों से मसूरी जाने के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर का प्रयोग किया. जो सेवा नियमावली के मर्यादा के प्रतिकूल और निंदनीय है.
सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री ने सरकारी साधनों के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के माध्यम से कमाई का जो रास्ता खोला है. उसका अनुसरण प्रदेश सरकार के नौकरशाह भी करने लगे हैं. जनता के धन की लूट में भी वे हिस्सेदारी निभाने लगे हैं. श्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार के दो वरिष्ठ नौकरशाहों ने लखनऊ से मसूरी जाने के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर का प्रयोग किया. उनके इस दौरों से सरकार का करोड़ों रूपये का व्यय हुआ है. ये दोनों किसी सरकारी काम से वहां नहीं गए थे, बल्कि निहायत ही निजी काम से गए थे. यदि ये सरकारी काम से नहीं गए थे तो इसका खुलासा होना चाहिए.
श्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार आने के बाद नौकरशाहों पर लगाम लगाई जाएगी. सरकार आने पर फतेह बहादुर का पर भी कतरा जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के अफसरों को सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करने में तनिक भी हिचक नहीं हो रही है. इन अधिकारियों ने पद की गरिमा के प्रतिकूल आचरण किया है. इन अधिकारियों को अब गलत काम करने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है. उन्होंने मांग की कि सेवा नियमावली के विरुद्ध आचरण करने पर दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा हेलीकॉप्टर यात्रा व्यय धन इन अधिकारियों से वसूला जाए.
श्री चौधरी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री इन नौकरशाहों से गलत काम करवा रही हैं, जिससे ये निरंकुश हो गए हैं. बसपा राज में प्रशासनतंत्र को पार्टी तंत्र बना दिए जाने की गलत प्रवृत्ति के कारण प्रशासनिक अनुशासन और सेवा मान्यताएं ध्वस्त हो रही हैं. अभी पंचायत चुनावों में डीएम, एसपी से लेकर लेखपाल व दारोगा तक की ड्यूटी बसपा को चुनाव जिताने में लगाई गई थी. इन लोगों ने डरा धमकाकर बसपा के प्रत्याशियों की जीत पक्की की. उन्होंने कहा कि नौकरशाहों को सचेत रहना चाहिए कि लोकतंत्र में सरकारें बदलती रहती हैं.












विनीत
December 30, 2010 at 3:25 pm
जैसे आपकी सरकार कि चहेती नीरा यादव के पर कतरे गए हैं..वैसे ही ना;)
winit
swennews
newszone broadcom LKO