: सेक्रेटरी पद पद ऋतंभरा शास्त्री और ज्वाइन सेक्रेटरी पद पर रवींदर मावा निर्विरोध चयनित : काफी गहमागहमी के बीच शानिवार को इंडियन वूमेन प्रेस क्लब का चुनाव हुआ. क्लब के लगभग 500 सदस्यों में से 192 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. अध्यक्ष सहित सभी पदों पर जीतने वाले प्रत्याशियों के नाम आ चुके हैं, परन्तु इसकी ऑफिशियली घोषणा सोमवार को की जाएगी. प्रतिष्ठित आईडब्ल्यूपीसी के अध्यक्ष पद पद सरोज नागी और इरा झा के बीच मुकाबला था.
वाइस प्रेसिडेंट के दो पदों के लिए नीलम जीना, अन्नू आनंद, सुचिरिता मोहन मैदान में थीं. कोषाध्यक्ष पद के लिए अनपूर्णा झा तथा पूनम डबास के बीच मुकाबला था. जनरल सेक्रेटरी पद पर ऋतंभरा शास्त्री तथा ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर रवींदर मावा के अकेले कैंडिडेट होने के चलते इन दोनों पदों पर इनका निर्विरोध चयन हो गया. मैनेजिंग कमेटी के 21 पदों के लिए 25 लोगों ने नामांकन किया था, जिनमें आशा खोसा, अंजू ग्रोवर, कूमी कपूर, गीताश्री, के अलियानी शंकर, माधवी गुप्ता, महुआ वेंकटेश, मंजरी चतुर्वेदी, पारूल शर्मा, रजनी नागपाल, रंजनी ए सिंह, रितू सरीन, शांता सरबजीत सिंह, शोभना जैन, इस्मिता मिश्रा, सुमन कांसरा, सुषमा रामचंद्रन, ऊषा पहवा, विमल इस्सर समेत अन्य लोग शामिल थीं. इनमें से ज्यादातर लोग चुनाव जीत चुकी हैं.
सूत्रों का कहना है कि अध्यक्ष पद पर सरोज नागी, वाइस प्रेसिडेंट पद पर नीलम जीना एवं अन्नू आनंद तथा कोषाध्यक्ष पद पर अन्नपूर्णा झा चुनाव जीत चुकी हैं. बस इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है. चुनाव जीतने वाले लोगों ने अपने शुभचिंतकों को बधाइयां दी. इस बार मैनेंजिंग कमेटी में कई नए मेंबर भी आए हैं.












anand kushawaha
May 1, 2011 at 2:59 pm
sroj ji smet sabhi padadhikariyon ko bdhai