Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

सलमान खान ने किया बैंड-बाजा वालों का अपमान!

: मानहानि का मुकदमा : मन्दसौर। हालिया प्रदर्शित फिल्म दबंग में बैण्ड-बाजे वालों के खिलाफ एक कथित टिप्पणी से बैण्ड-बाजा संचालक नाराज हैं। राजस्थान प्रांत के प्रतापगढ़ निवासी एक बैण्ड-बाजा व्यवसाई ने इसके खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया है। जिस पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 23 अक्टूबर की तारीख तय की है। मामला है मध्यप्रदेश के मन्दसौर जिले की सीमा से लगे राजस्थान के ग्राम रठांजना का। इस गांव के रहने वाले बैण्ड संचालक आनन्द प्रकाश पंवार ने प्रतापगढ़ मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में वाद दायर किया।

: मानहानि का मुकदमा : मन्दसौर। हालिया प्रदर्शित फिल्म दबंग में बैण्ड-बाजे वालों के खिलाफ एक कथित टिप्पणी से बैण्ड-बाजा संचालक नाराज हैं। राजस्थान प्रांत के प्रतापगढ़ निवासी एक बैण्ड-बाजा व्यवसाई ने इसके खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया है। जिस पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 23 अक्टूबर की तारीख तय की है। मामला है मध्यप्रदेश के मन्दसौर जिले की सीमा से लगे राजस्थान के ग्राम रठांजना का। इस गांव के रहने वाले बैण्ड संचालक आनन्द प्रकाश पंवार ने प्रतापगढ़ मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में वाद दायर किया।

इस याचिका में पंवार के आरोप लगाया है कि निर्देशक अभिनव सिंह कश्यप द्वारा निर्मित फिल्म दबंग में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। एक दृश्‍य जिसमें अभिनेता सलमान खॉन बैण्डवालों से यह कहते दिखाया गया है कि अगर तुमने बैण्ड नहीं बजाए तो दोनों पांवों के बीच इतना मारूंगा कि न कभी बजने के लायक रहेंगे न बजाने के। सलमान के इस डायलॉग के बाद बैण्डवाले बैण्ड बजाने लगते हैं।

वादी आनंद प्रकाश पंवार के मुताबिक यह टिप्पणी और दृश्य अनुचित है। इससे बैण्ड व्यवसाय से जुड़े सभी व्यक्तियों की मानहानि हुई है। आमतौर पर वादी समारोह में वैसे भी बैण्डवालों पर काफी फब्तियां कसी जाती हैं। इस दृश्य के बाद तो उनकी मुखालफत और बढ़ेगी। वादी पंवार ने उक्त परिवाद अपने अधिवक्‍ता मांगु सिंह चैहान के जरिये प्रस्तुत किया। इस पर न्यायालय ने आईपीसी की धारा 500, 502 के तहत मामला दर्ज किया।

दिलीप बाटू की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. reporter

    September 29, 2010 at 10:39 am

    ye dialogue dubang movie mein salman khan ne nahi bola hia balki uske hawaldar ne bandbaje walo ko jakar bola tha…salman khan apne fairo ke liye baitha tha…….galat ilzam hi

  2. Ravinder Singh

    September 29, 2010 at 6:26 pm

    dilip bhai sasti lokpriyata ka ye koi manch nhi he…… jao khai or jaaooo

  3. AMIT SHARMA

    June 17, 2011 at 11:01 am

    SALMAN SE PANGA…………………………………..[/b]:):););):D;D:(:(8):-*:'(

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...