Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

सहारा प्रमुख सुब्रत राय सहारा के खिलाफ वारंट

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत रॉय के खिलाफ वारंट जारी किया। उनकी कंपनी पर धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मामले में मुख्य मेट्रोपोलिटिन मजिस्ट्रेट विनोद यादव ने दिल्ली पुलिस को रॉय और अन्य चार लोगों को 9 फरवरी तक पेश करने को कहा है। नीरज पांडे की शिकायत पर यह नोटिस जारी किया गया है। शिकायत में कहा गया कि कंपनी ने 2007 में सहारा स्वर्ण योजना शुरू की थी जिसके तहत एनसीआर सहित देश भर में 217 टाउनशिप विकसित करने की बात कही गई।

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत रॉय के खिलाफ वारंट जारी किया। उनकी कंपनी पर धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मामले में मुख्य मेट्रोपोलिटिन मजिस्ट्रेट विनोद यादव ने दिल्ली पुलिस को रॉय और अन्य चार लोगों को 9 फरवरी तक पेश करने को कहा है। नीरज पांडे की शिकायत पर यह नोटिस जारी किया गया है। शिकायत में कहा गया कि कंपनी ने 2007 में सहारा स्वर्ण योजना शुरू की थी जिसके तहत एनसीआर सहित देश भर में 217 टाउनशिप विकसित करने की बात कही गई।

लेकिन कंपनी ने आज तक इस पर कोई अलोटमेंट नहीं दिया। इस योजना में अपार्टमेंट के लिए जगह तक तय नहीं की गई। कंपनी ने 25 हजार लोगों से एक लाख रूपए इकट्ठे किए लेकिन अभी तक कोई प्रोजेक्ट चालू नहीं किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया रॉय और उनकी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के लिए यह सबूत पर्याप्त है। साभार : पत्रिका

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. madan kumar tiwary

    January 24, 2011 at 6:09 pm

    जेल जायेगा या नही।? पांडेय जी की कहानी पर टिप्पणी करते समय मैने लिखा था , गोरखपुर मेम एक और माफ़िया था आर्थिक माफ़िया , वह माफ़िया यही है, सुब्रोतो । इसके फ़ायनेंस विजिनेस की शुरुआत हीं माफ़िया और नेपाल के स्मंगलरों के पैसे से हुई थी । इसके कारण मैं आन लाइन भारत के क्रिकेट टीम की वर्दी नही खरीदता हूं । इसने भारत के क्रिकेट टीम की वर्दी पर भी कब्जा जमा लिया है । भ्रष्ट बीसीसीआई । स्मगलर के पैसे की गुलाम ।

  2. sudesh

    January 25, 2011 at 4:38 am

    sahi tareekh 9 feb kar leejiye.

  3. R.K. sharma

    January 25, 2011 at 4:40 am

    2जी स्पेक्ट्रम घोटाला भी पीछे छूट गया है. सही तरीके से जाँच तो हो.
    सहारा का आम्बी वेली सिटी प्रॉजेक्ट महाराष्ट्र में लवासा से भी 6 गुना बड़ा और पर्यावरण के लिए कलंक है!! यहाँ ३० हज़ार एकड़ ज़मीन हडपी गयी है. जंगल तबाह कर दिए गये, आदिवासियों को मार मार कर भगा दिया गया. आस पास के गाँवों के ढाई लाख आदिवासियों का रास्ता रोक लिया गया है. जंगलों को काट काट कर सड़कें, होटल, बना दिए गये. हरियाली के नाम पर एक हज़ार एकड़ में लॉन बनाकर गोल्फ कोर्स बना दिया गया ताकि अय्याशी करनेवालों को कोई कमी ना रह जाए. अगर आप वहाँ ना सकें तो गूगल अर्थ में ही देख लीजिए……इस भीषण गुंडागर्दी में बाल ठाकरे को भी हिस्सा दिया गया था, जब शिव सेना की सरकार थी. पूरी दुनिया में पर्यावरण प्रेमी यहाँ आँखें मूंदकर बैठे हैं.
    2जी स्पेक्ट्रम घोटाला भी पीछे छूट गया है. सही तरीके से जाँच तो हो.

    बीते वर्ष सुब्रत राय ने 35000 करोड़ गैर क़ानूनी तौर पर ( RBI के नियमों के खिलाफ जाकर) इकट्ठा किए थे जिसके दम पर IPL की पुणे टीम खरीदी गयी. ( see : RBI act sec 45) कलमाडी की चमचागिरी करना सुब्रत टॉय की मज़बूरी है, क्योंकि कलमाडी आम्बी वेली के इलाक़े का है और इसीलिए कामनवेल्थ खेलों के पहले धूर्तता से विगयापन छपवाये गये थे.
    2जी स्पेक्ट्रम घोटाला भी पीछे छूट गया है. सही तरीके से जाँच तो हो.
    सहारा सिटी हाउसिन्ग को दस साल हो गये. 217 शहरों में कम से कम 100-100 ज़मीन खरीदी गयी. (217 x 100 =21700 एकड़. कहीं कहीं तो 300 एकड़ भी है) दस साल से बुकिंग हो रही है क्या एक भी आदमी को घर मिला? कौन है इनवेस्टर्स? सारा का सारा ब्लेक मनी, सहारा का ही पैसा, घुमा फिरा कर हो रहा है.

  4. viswanath

    January 25, 2011 at 2:19 pm

    saharashri par anuchit tippni karne wale kuchh to lihaj karain.

  5. nitin parashar

    January 25, 2011 at 2:31 pm

    sahara sri, jo bhi hain jaise bhi hamare liye bhagwan hain, jaane kitno ki rozi roti unke dum par chal rahi hai, garibon ko kitna daan punya karte hai vo shyad kuch logo ko ye pata nahin, aise aadmi ka saath bhagwan deta hai, sahara sri ko pranam.

  6. ASHOK YADAV

    February 8, 2011 at 2:50 pm

    sahara shri and sahara india pariwar ki kamiya nikalne wale nagitive logo pahle apne aap ka dekho aap saharashri ke pero ki dhul ke sman bhi nahi hai.aap sahara shri ki aap log kamiya nikalte hai 10 lac logo ko direct roji roti dete hai .or 50lac logo ka pariwar chalate hai.sahara shri insan ke rup me farista hai.satya paresan ho sakta hai parajit kabhi nahi hota hai.sahara shri ji aap ko sahara pranam

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...