हैदराबाद के पूर्व पत्रकार को चार सौ बीसी के आरोप में क्राइम इनवेस्टीगेशन डिपार्टमेंट ने गिरफ्तार किया है. इस पत्रकार पर राज्य सभा सदस्य का फर्जी हस्ताक्षर करके एक सीनियर आईपीएस के खिलाफ जांच कराने का आदेश देने का आरोप है. कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के गृह मंत्रालय को राज्य सभा सदस्य एमए खान का हस्ताक्षरित एक पत्र मिला, जिसमें यूनियन होम सेक्रेटरी को भेजा गया था, जिसमें राज्य के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं डाइरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस वी दिनेश रेड्डी पर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई थी. पत्र में लिखा गया था कि वी दिनेश रेड्डी काफी जमीन खरीदा है तथा डील किया है, जिसमें गलत तरीके का इस्तेमाल किया गया है.
एमपी का पत्र मिलने के बाद इसकी जांच शुरू की गई. इस संदर्भ में जब एमपी से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने इस तरह का कोई भी पत्र भेजने से इनकार करते हुए आश्चर्य जताया. इसके बाद इसकी असलियत पता लगाने की जिम्मेदारी सीआईडी को सौंपी गई. जांच पड़ताल के बाद सीआईडी ने सुनील रेड्डी को पकड़ा. इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.











