साधना न्यूज यूपी-उत्तराखंड से दो लोगों के जुड़ने की खबर है. चैनल वन से इस्तीफा देने वाले अभिनव कुमार ने लखनऊ में साधना न्यूज ज्वाइन किया है. वे लखनऊ में ही चैनल वन को अपनी सेवाएं दे रहे थे. ईटीवी से इस्तीफा देकर अनुराग कुमार ने भी अपनी नई पारी साधना यूपी-उत्तराखंड से शुरू की है. दोनों लोग रिपोर्टिंग में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे. गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही यूपी और उत्तराखंड चैनल की लांचिंग की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार पंकज वर्मा को सौंपी गई है.











