साधना न्यूज से तीन लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वालों में बैधनाथ झा, आशुतोष सहाय और आशीष चित्रांशी शामिल हैं. तीनों ने अपनी नई पारी टोटल टीवी के साथ शुरू की है. तीनों ने प्रोड्यूसर के पोस्ट पर ज्वाइन किया है. बैधनाथ झा साधना में पैनल और रन देखते थे. टोटल में भी इन्हें यही जिम्मेदारी दी गई है.
आशुतोष सहाय एसाइनमेंट पर अपनी सेवाएं दे रहे थे. यहां भी इन्हें एसाइनमेंट टीम में शामिल किया गया है. आशीष चित्रांशी साधना में स्पेशल देखते थे. ये तीनों लगभग दो सालों से साधना से जुड़े हुए थे.












annown
April 30, 2011 at 10:50 am
साधना न्यूज में अब बचा ही क्या है। स्टाफ, रिपोर्टर, स्ट्रिंगर सभी काम छोड़कर दूसरे ठिये ढूंढ रहे हैं। यह सही तो है कि किसी को अगर वेतन और पारिश्रमिक नहीं मिलेगा, तो क्या हवा खाकर जिएगा। साधना न्यूज की मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में तो बद से बदतर स्थिति हो गई है। इसके पीछे उपर स्तर पर बैठे लोग ही जिम्मेदार हैं। जो अपने मातहतों का निवाला छीनने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अगर किसी को अच्छी जगह पर काम और वेतन मिलेगा, तो कौन ऐसे चैनल में काम करेगा। साधना वालों अब सत्संग करते राम नाम जपते रहो।