Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

सामने नहीं आया दंतेवाड़ा अग्निकांड का सच, अग्निवेश के काफिले पर हमला

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के तिम्मापुर में 14 मार्च को नक्सलियों और सुरक्षा जवानों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद ताड़मेटला, तिम्मापुर एवं मोरपल्ली में कथित रूप से जवानों द्वारा तीन सौ घरों में आग लगाने तथा महिलाओं को बेइज्जत किए जाने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है. तिम्मापुर की सच्चाई हर कोई जानना चाहता है. क्या नक्सलियों ने कोई मनगढ़त कहानी गढ़ी है या जवानों ने अपनी क्रूरता के सारे हदों को पार किया है.

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के तिम्मापुर में 14 मार्च को नक्सलियों और सुरक्षा जवानों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद ताड़मेटला, तिम्मापुर एवं मोरपल्ली में कथित रूप से जवानों द्वारा तीन सौ घरों में आग लगाने तथा महिलाओं को बेइज्जत किए जाने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है. तिम्मापुर की सच्चाई हर कोई जानना चाहता है. क्या नक्सलियों ने कोई मनगढ़त कहानी गढ़ी है या जवानों ने अपनी क्रूरता के सारे हदों को पार किया है.

इस पूरे मामले पर से पर्दा हटाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश ने इस इलाके में जाने की कई मर्तबा कोशिश की लेकिन दंतेवाड़ा के दोरनापाल में शनिवार सुबह अग्निकांड की पड़ताल करने गए अग्निवेश को सलवा जुडूम समर्थकों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. दंतेवाड़ा में सलवा जुडूम कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर दिया और स्वामी अग्निवेश को दंतेवाड़ा जिले से बाहर निकाले जाने की मांग की. विरोध प्रदर्शन के दौरान सलवा जुडूम कार्यकर्ताओं ने अग्निवेश के दल से कंबल और कपड़े छीन लिए इतना ही नहीं इन लोगों ने अग्निवेश के विरोध में नारे लगाते हुए उन पर अंडे फेंके. अग्निवेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं.

इस विरोध प्रदर्शन के बाद सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश को बैरंग वापस सुकमा लौटना पड़ा. सुकमा लौटने के साथ ही उन्होंने राज्य शासन से सुरक्षा की मांग की. शनिवार दोपहर बाद फिर से कड़ी सुरक्षा के बीच सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश दलबल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए लेकिन दोरनापाल में डेरा जमाए सलवा जुडूम समर्थकों ने स्वामी अग्निवेश के काफिले पर हमला बोल दिया. काफिले की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. कुछ निजी चैनल के पत्रकारों को बंधक बनाकर उनके कैमरे तोड़ दिए गए और अग्निवेश को आगे नहीं जाने दिया गया इस बीच अग्निवेश की सुरक्षा में लगे जवान मूकदर्शक बने रहे तमाशा देखते रहे. यह पूरा वाक्या यह बताने के लिए काफी है कि बस्तर में निरंकुश शासन किस तरह हावी है.

सच्चाई को सामने लाने के लिए जहां कुछ सामाजिक कार्यकर्ता प्रयासरत है वहीं कुछ सरकारी नुमांइदें ताड़मेटला, तिम्मापुर एवं मोरपल्ली की सच्चाई को सामने नहीं लाने देना चाहते. चूंकि आदिवासियों के घर जलाए जाने की घटना के पीछे पुलिस जवानों का हाथ है इसलिए प्रशासन भी नहीं चाहती कि आदिवासियों के जमींदोज हो चुके घरों के पीछे सच्चाई सामने आ सके. स्वामी अग्निवेश उस समय दंतेवाड़ा के लिए रवाना हुए थे. जब  ताडमेटला के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सुरक्षा बलों के जवानों ने उनके 207 घर जला दिये. साथ ही गांव के अनाज गोदामों में भी आगजनी की गई. इसके अलावा जवानों ने मोरपल्ली गांव में भी 30 और सीमापुर में 50 घर जला दिए.

इसकी सच्चाई का पता लगाने स्वामी अग्निवेश और श्री श्री रविशंकर के प्रतिनिधि ऋषि मिलिंद घटनास्थल का दौरा करने निकले थे. लेकिन उन्हें वहां तक पहुंचने नहीं दिया जा रहा है. स्वामी अग्निवेश का कहना है कि अगर यह सच साबित हुई तो सरकार को न्यायिक जांच के लिए तैयार रहना चाहिए. सुरक्षा बलों पर आरोप है कि 14 मार्च को उन्होंने चिंतलनार के इलाके में कुछ गांव में जमकर उत्पात मचाया और आदिवासियों के 300 घरों को जला दिया. जवानों ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया और कुछ ग्रामीणों की हत्या भी कर दी. छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समस्या गंभीर है. नक्सल प्रभावित इलाके भय से अक्रांत हैं. जहां सरकार द्वारा खींची जा रही लकीर पर लाल सलाम अपना दस्तक दे रहा है. बस्तर का इलाका माओवादियों द्वारा छेड़े गये युद्ध से ग्रस्त है और सुरक्षा बलों के समक्ष ये लोग जबरदस्त चुनौती पेश कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षाबलों के कुछ गैर-जिम्मेदार रवैये से बस्तर के आदिवासी शासन के खिलाफ बंदूक थामने पर मजबूर हैं.

आरके गांधी स्‍वतंत्र टिप्‍पणीकार हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. zareen siddiqui

    March 27, 2011 at 3:03 pm

    एक सवाल का जवाब है आपके पास की सवामी की यात्रा का पता सल्वाजुदम के लोगो को कैसे लगा गया| गार शासन की सुरक्षा देने के बाद भी| सवामीजी वह नहीं पहुच पाए तो क्या सरकार सिर्फ कहने की है

  2. om prakash gaur

    March 27, 2011 at 4:35 pm

    धर्मान्तरण में लगे ईसाई और माओवादियों की सांठगांठ और उनके अग्नि वेश जैसे समर्थकों को समझ लेना चाहिए कि उनके दिन अब लद चुके हैं. उनका झूठ पकड़ा जा चुका है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...