Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

साहित्य मण्डल ने दिलीप यादव को सम्मानित किया

मथुरा। साहित्य मण्डल नाथद्वारा ने तीन दिवसीय हिन्दी दिवस समारोह आयोजित कर हिन्दी के क्षेत्र में योगदान देने वाले साहित्यकार, कवि एवं पत्रकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में ब्रज से कल्पतरु एक्सप्रेस के उपसंपादक दिलीप कुमार यादव को एग्रीकल्चर एवं कल्चरल रिपोर्टिंग के लिए पत्रकार प्रवर सम्मान से सम्मानित किया।

मथुरा। साहित्य मण्डल नाथद्वारा ने तीन दिवसीय हिन्दी दिवस समारोह आयोजित कर हिन्दी के क्षेत्र में योगदान देने वाले साहित्यकार, कवि एवं पत्रकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में ब्रज से कल्पतरु एक्सप्रेस के उपसंपादक दिलीप कुमार यादव को एग्रीकल्चर एवं कल्चरल रिपोर्टिंग के लिए पत्रकार प्रवर सम्मान से सम्मानित किया।

मण्डल के नाथद्वारा राजस्थान स्थित सभागार में तीन दिन तक हिन्दी लाओ देश बचाओ अभियान को लेकर देश भर से आए विद्वान, समीक्षकों ने हिन्दी की स्थिति को लेकर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। उन्होंने देश विदेश में हिन्दी के स्तर को लेकर अपने शोध पत्रों के माध्यम से हिन्दी की स्थिति बताई। मण्डल के प्रधानमंत्री भगवती प्रसाद देवपुरा के आह्वान पर कई लोगों ने अपने हस्ताक्षर अंग्रेजी के बजाय हिन्दी में करने का संकल्प लिया।

इससे पूर्व श्री यादव को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा चौधरी चरण सिंह पुरस्कार, पूसा संस्थान द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है। उन्हें यह सम्मान मिलने पर मथुरा व्यूरो प्रभारी डा. विजय आर्य विद्यार्थी, अमी आधार निडर, वरिष्ठ पत्रकार मोहन स्वरूप भाटिया, श्रीकृष्ण शरद, राकेश चौधरी, राम कुमार रौतेला आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. mohan singh

    September 29, 2011 at 7:35 am

    sunkar badi khusi mahsus kar raha hu, bhai aap ese hi har bulandi ko chhute raho , bhagawan se yahi dua h-mohan singh from D L A ghaziabad

  2. Amrendra Gupta

    October 2, 2011 at 3:21 pm

    दिलीप भाई…
    आपको ढ़ेर सरी शुभाकामनाएं….आशा करता हूं कि आप इसी तरह से पत्रकारिता के क्षेत्र में ब्रज का नाम रोशन करते रहें…

    आपका भाई..
    अमरेन्द्र गुप्ता
    प्रोड्यूसर, न्यूज़ एक्सप्रेस चैनल
    नोएडा
    मो. 09873516666

  3. vinay yadav dainik bhaskar

    October 12, 2011 at 9:36 am

    hardik subhkamnaye dilip ji

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...