Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

सीएम ने पत्रकारिता विश्‍वविद्यालय की विद्या परिषद में पांच पत्रकारों का नामांकन किया

भोपाल. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की विद्यापरिषद में सदस्यों का नामांकन विश्वविद्यालय की महापरिषद के अध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। नये सदस्यों में देश के वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार, लेखक एवं पत्रकार कैलाश पंत, राष्ट्रीय एकता परिषद के उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार, समाजसेवी एवं पत्रकार कृष्ण कुमार अष्ठाना एवं दैनिक भास्कर, भोपाल के स्थानीय संपादक आनंद पाण्डे शामिल हैं।

भोपाल. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की विद्यापरिषद में सदस्यों का नामांकन विश्वविद्यालय की महापरिषद के अध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। नये सदस्यों में देश के वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार, लेखक एवं पत्रकार कैलाश पंत, राष्ट्रीय एकता परिषद के उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार, समाजसेवी एवं पत्रकार कृष्ण कुमार अष्ठाना एवं दैनिक भास्कर, भोपाल के स्थानीय संपादक आनंद पाण्डे शामिल हैं।

विद्यापरिषद विश्वविद्यालय का सर्वोच्च शैक्षणिक निकाय है, जो कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं अकादमिक मामलों में नीतिनिर्धारण का कार्य करता है। विद्यापरिषद में सदस्यों के नामांकन का अधिकार विश्वविद्यालय की महापरिषद के अध्यक्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री को होता है। नामांकित सदस्यों में शामिल वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम शर्मा विश्वविद्यालय के संस्थापक महानिदेशक रहे हैं। वे देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रिब्यून के वर्षों तक संपादक रहे। वे आज देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में मीडिया पाठयक्रमों के अध्ययनमंडल के सदस्य हैं। श्री कैलाश पंत देश के प्रख्यात साहित्कार, हिन्दी सेवी, चिंतक एवं पत्रकार हैं। वे वर्तमान में राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के महामंत्री हैं।

विद्यापरिषद में शामिल श्री रमेश शर्मा प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण भोपाल के पूर्व संपादक रहे हैं। साथ ही टेलीविजन समाचार चैनल सहारा समय से भी जुडे रहे हैं। वर्त्तमान में वे राष्ट्रीय एकता परिषद के उपाध्यक्ष हैं। श्री कृष्ण कुमार अष्ठाना मालवा क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाज सेवी, साहित्यकार एवं पत्रकार है। वे इन्दौर से प्रकाशित बच्चों की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘देवपुत्र’ का संपादन कर रहे हैं। श्री आनंद पाण्डे प्रदेश के युवा पत्रकार हैं। वे लम्बे समय से प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में पत्रकारिता कर रहे हैं। श्री पाण्डे वर्तमान में दैनिक भास्कर, भोपाल के स्थानीय संपादक हैं। पूर्व में वे नई दुनिया जबलपुर के संपादक रहे है। साथ ही लम्बे समय तक जी-टीवी, आईबीएन-7 में उच्च पदों पर कार्य कर चुके हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बीक़े क़ुठियाला ने बताया कि विश्वविद्यालय का हमेशा यह प्रयास रहा है, कि विश्वविद्यालय के संगठनात्मक निकायों में ऐसे व्यक्तियों को जोड़ा जाये जो संचार, मीडिया, साहित्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हो। विश्वविद्यालय मीडिया शिक्षा में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विश्वविद्यालय महापरिषद के अध्यक्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ख्यातिनाम सदस्यों का नामांकन विश्वविद्यालय की विद्यापरिषद के लिए किया है। इन सदस्यों के सहयोग एवं मार्गदर्शन से विश्वविद्यालय को नई पहचान मिलेगी। प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. K.Pandey

    October 1, 2011 at 8:34 pm

    Ho gaya bantadhaar MCU ka…bhagwaan maalik hai ab to is patrakarita vishwavidyalya ka…..Jo bhi naye sadsya bane hai jaraa unki jaankari achche se khangaali jaaye to …..Ram ram ram….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...