Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

सीकेटी गोरखपुर में अखबार चलाएंगे या बरेली में रोटरी क्‍लब!

बरेली। चन्द्रकांत त्रिपाठी जिन्हें उत्तर प्रदेश में हिन्दी मीडिया के लोग सीकेटी के नाम से जानते हैं, वह काफी दिनों से मीडिया में चर्चा के विषय बने हुए हैं। अभी हाल में ही दैनिक जागरण, बरेली के मुख्य महाप्रबंधक रहे सीकेटी को दैनिक जागरण, गोरखपुर की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

बरेली। चन्द्रकांत त्रिपाठी जिन्हें उत्तर प्रदेश में हिन्दी मीडिया के लोग सीकेटी के नाम से जानते हैं, वह काफी दिनों से मीडिया में चर्चा के विषय बने हुए हैं। अभी हाल में ही दैनिक जागरण, बरेली के मुख्य महाप्रबंधक रहे सीकेटी को दैनिक जागरण, गोरखपुर की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

वह जाना तो नहीं चाहते थे, पर प्रबंधन के दबाव के बाद खुशी-खुशी गोरखपुर चले भी गए। उनकी कोठी, करोडों की प्रापर्टी और परिवार अब भी बरेली में ही है। वह अपने परिवार से मिलने बरेली आते-जाते रहते है। साथ ही दैनिक जागरण, बरेली में होने वाले कार्यक्रमों में गोरखुपर से आना-जाना भी उन्होंने नहीं छोड़ा है। यहां तक तो गनीमत थी। बरेली में पेड न्यूज के जनक सीकेटी ने अब बरेली में ही समाज सेवा का बीड़ा उठाया है। उन्हें 10 अक्टूबर को रोटरी क्लब हाई टेक का अध्यक्ष घोषित किया गया।

उल्लेखनीय है कि सीकेटी रोटरी क्लब हाई टेक के पहले अध्यक्ष हैं, इस संगठन में उनके ही जेबी सदस्य हैं। बरेली के लोगों ने पूर्व मण्डलाध्यक्ष पीपी सिंह से जानना चाहा कि गोरखपुर में अखबार निकालने वाले सीकेटी बरेली में रोटरी क्लब हाई टेक कैसे चलायेंगे। पर इसका उत्तर पीपी सिंह नहीं दे सके। बरेली में रोटरी क्‍लब के सहारे सीकेटी का सामाजिक जीवन में प्रवेश को लेकर लोग कई मायने निकाल रहे हैं। कुछ जानकारों का कहना है कि सीकेटी बरेली शहर से विधायक बनने का ख्वाब देख रहे हैं।

जबकि मीडिया में उनके लिए काम करने वालों का कहना है कि अब सीकेटी महापौर पद के सीरियस प्रत्याशी हैं। उनकी एक सत्ताधारी विधायक के माध्यम से बहिन जी से बात हो चुकी है। क्योंकि पूर्व में महापौर पद के घोषित प्रत्याशी को शहर विधान सभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार बना दिया गया है। देखना है कि सीकेटी गोरखपुर में दैनिक जागरण चलायेंगे या बरेली में रोटरी क्लब हाई टेक।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...