: शिक्षक दिवस पर उजाला के स्टाफ रिपोर्टर ने भी की थी गलती : देश का नम्बर एक अखबार होने का दावा करने वाला दैनिक जागरण पूर्व दस्यु सुन्दरी सीमा परिहार पर कुछ ज्यादा मेहरबान है या फिर इसके पत्रकार ही खबर लगाते समय सोए रहते हैं. तभी तो बड़ी खबरों को छोड़ देने वाला दैनिक जागरण सीमा परिहार के फिल्मों में अभिनय करने की खबर को दो पेजों पर प्रमुखता से प्रकाशित किया है. यह मेहरबानी या कहें गलती दैनिक जागरण, कानपुर ने औरैया संस्करण में की गई है.
पूर्व दस्यु सुन्दरी सीमा परिहार फिल्मों में अभिनय करने जा रही हैं. इस खबर को औरैया जिले के दिबियापुर डेटलाइन से प्रकाशित की गई है. जागरण ने एक ही खबर को बुधवार यानी 21 सितम्बर के पेज नम्बर पांच और सात पर प्रकाशित की है. पांच पर जो खबर लगी है उसे ‘अब फिल्मों में अभिनय करेगी पपूर्व दस्यु सुन्दरी’ शीर्षक से प्रकाशित किया गया है, जबकि पेज नम्बर सात पर प्रकाशित खबर का मुख्य शीर्षक वही है, परन्तु इस खबर में लीड क्रासर ‘शूटिंग : जनता के भरपूर समर्थन से हौसला बढ़ा’ कर दिया गया है. खबरों में शब्दश: कोई परिवर्तन नहीं है. धन्य है दैनिक जागरण एवं इसके पत्रकार.
शिक्षक दिवस पर ऐसी ही गलती अमर उजाला, मेरठ संस्करण में हुई. उजाला में शिक्षक दिवस के दिन ‘डा. सर्वपल्ली राधाकृष्ण का जन्म दिन होता है बस यही जानते हैं शिक्षक!’ शीर्षक से एक खबर प्रकाशित हुई थी, जिसमें शिक्षकों के ऊपर प्रहार किया गया था कि उन्हें कुछ ज्यादा पता नहीं है. पर शायद इसे लिखने वाले पत्रकार बंधु को शायद ये भी नहीं पता था कि जन्म पहले होता है और मौत बाद में, तभी तो उन्होंने डा. राधाकृष्णन का जन्म 1988 में तथा मृत्यु 1975 में लिखा है. उन्होंने तो जो लिखा वो लिख ही डाला बड़ी बड़ी सेलरी पर काम कर रहे लोगों को भी यह जांच करने का समय नहीं मिला कि क्या गलत है और क्या सही.













pankaj
September 25, 2011 at 5:57 pm
yeh koi badi galti nahi hai