:‘यूएनआई टीवी’ का रीब्रांड नेम ‘सीवीबी न्यूज’ हुआ : यूएनआई टीवी का संचालन करने वाली एजेंसी सी-वोटर ब्रॉडकास्ट (सीवीबी) एवं यूएनआई के बीच टाइअप खतम हो गया है. अब दोनों संस्थाएं अलग-अगल होकर स्वतंत्र इकाई के रूप में काम करेंगी. सूत्रों का कहना है कि अभी तक लीगल तौर पर इनके बीच संबंध विच्छेद नहीं हुआ है. परन्तु दोनों एजेंसियों ने अलग होने का निर्णय कर लिया है. अगले कुछ दिनों में इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है.
उल्लखेनीय है कि समाचार एजेंसी सी-वोटर ब्रॉडकास्ट न्यूज यानी सीवीबी ‘यूएनआई’ के साथ टाइअप के बाद ‘यूएनआई टीवी’ ब्रांड के नाम से एजेंसी का संचालन कर रही थी. देश-विदेश के अपने उपभोक्ताओं को खबरें और विशेष फीचर पहुंचा रहा थी. इनके बीच समझौता खतम होने के बाद यूएनआई टीवी का ब्रांड नेम समाप्त हो गया है. अब सीवीबी अपने सेवा को रीब्रांड करके ‘सीवीबी न्यूज’ करने जा रही है.












D
April 6, 2011 at 7:42 am
DFfSAF
D
April 6, 2011 at 7:43 am
DTGEGF