हिंदुस्तान, दिल्ली से पिछले कुछ समय से छुट्टियों पर चल रहे सुंधाशु गुप्त ने अपना इस्तीफा दे दिया है. वे चीफ कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत थे. सुंधाशु पिछले तीन दशक से ज्यादा समय से मीडिया में हैं. उन्होंने दिनमान, माया समेत कई मैग्जीनों-अखबारों में काम किया. वे हिंदुस्तान समूह से एक दशक से ज्यादा समय से जुड़े हुए थे. वे पिछले ढाई-तीन महीने से अवकाश पर चल रहे थे.
सूत्रों का कहना है कि उन्होंने अवकाश से लौटकर अपना इस्तीफा प्रबंधन को सौंप दिया. गौरतलब है कि ‘हिंदुस्तान’ में ‘हिंदुस्तान जॉब्स’ लांच करने वालों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों में सुधांशु गुप्त प्रमुख थे. ‘हिंदुस्तान जॉब्स’ से पहले वे हिंदुस्तान के फीचर विभाग में महिलाओं पर निकलने वाले विशेषांक को देखते थे जिसमें उन्होंने महिलाओं से संबंधित हर विषय पर लिखा.











