हिंदुस्तान, हरदोई से जुड़े बघौली के संवाददाता सुधीर अवस्थी ने इस्तीफा दे दिया है. वे काफी समय से हिंदुस्तान से जुड़े हुए थे. बताया जा रहा है कि सुधीर ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम का प्रकाशन न होने से नाराज होकर अखबार को बाय कर दिया. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
आनंद सिंह अपनी नई पारी खबर भारती के साथ शुरू की है. उन्हें असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनाया गया है. वे आउटपुट में जिम्मेदारी संभालेंगे. आनंद अपने करियर की शुरुआत ईटीवी, कानपुर के साथ की थी. वे सुदर्शन न्यूज से भी जुड़े रहे.












kunwar cp singh
June 7, 2011 at 1:34 pm
आनंद भाई आपको बहुत बहुत बधाई…..देरे से ही सही पर सही जगह सही लोगों के टीम में आप शामिल हुए हैं….इसका पूरा फायदा उठाईयेगा……आपका अपना कुंवर…