Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पॉवर-पुलिस

सुबोध यादव के बर्खास्‍तगी का आदेश सतही और दोषपूर्ण

: नेशनल आरटीआई फोरम इसकी भर्त्‍सना करती है : उत्तरदायी एवं पारदर्शी गवर्नेंस के क्षेत्र में कार्य कर रहे नेशनल आरटीआई फोरम उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले जीआरपी गोरखपुर के सिपाही सुबोध यादव की जल्दीबाजी में एसपी जीआरपी गोरखपुर द्वारा की गयी बर्खास्तगी की कटु निंदा करती है.

: नेशनल आरटीआई फोरम इसकी भर्त्‍सना करती है : उत्तरदायी एवं पारदर्शी गवर्नेंस के क्षेत्र में कार्य कर रहे नेशनल आरटीआई फोरम उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले जीआरपी गोरखपुर के सिपाही सुबोध यादव की जल्दीबाजी में एसपी जीआरपी गोरखपुर द्वारा की गयी बर्खास्तगी की कटु निंदा करती है.

हमने सुबोध यादव की 14(1) उत्तर प्रदेश अधीनस्थ पुलिस अधिकारी (आचरण एवं अपील) नियमावली 1991 के तहत बर्खास्तगी का आदेश देखा है और हम यह मानते हैं कि जिन आधारों पर उनकी बर्खास्तगी की गयी गई वह बहुत सतही और दोषपूर्ण हैं. हम सभी जानते हैं कि इस प्रदेश में सैकड़ों पुलिस कर्मी सालों से अनुपस्थित चल रहे हैं पर सुबोध मात्र 54 दिन और 14 घंटे की अनुपस्थिति के आधार पर बर्खास्त किये जा रहे हैं. वह भी तब जब आदेश के अनुसार सुबोध ने इस अवधि का चिकित्सकीय प्रमाणपत्र प्रेषित किया किन्तु एसपी जीआरपी ने इन अभिलेखों को स्वतः ही गलत मान लिया.

सुबोध की बर्खास्तगी का दूसरा कारण मु. अ. सन. 65 ऑफ 2011 धारा 353 आईपीसी व 3(2)(4) पुलिस बल (अधिकारों का प्रतिबन्ध) एक्ट 1966 थाना सिविल लाइन्स, इलाहबाद में उनका अभियुक्त होना बताया गया है. पर यह भी अपने आप में पर्याप्त कारण नहीं है क्योंकि सुबोध अभी इस अपराध में मात्र मुज्लिम बनाए गए हैं, अदालत द्वारा दोषसिद्ध नहीं हुए हैं. ऐसे में उन्हें दोषी मान कर कार्रवाई करना गलत और द्वेषपूर्ण जान पड़ता है. वे लगातार इस पूरे मुकदमे को बड़े अधिकारियों की साजिश बता रहे हैं.

यह बात अधिक महत्वपूर्ण इसीलिए हो जाती है क्योंकि सुबोध लगातार अधीनस्थ पुलिस कर्मचारियों के वाजिब हकों के लिए संघर्षरत रहे हैं और साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के भ्रष्टाचार के विरुद्ध भी लड़ते रहे हैं. हाल में उन्होंने अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार-विरोधी मंच से सीधे-सीधे बृजलाल और एके जैन को महाभ्रष्ट बताया था. नेशनल आरटीआई फोरम का मत है कि सुबोध के साथ स्पष्टतया ज्यादती हुई है और घोर अन्याय हुआ है. फोरम सुबोध के साथ है और यह उम्मीद करती है कि उन्हें शीघ्र ही न्याय मिलेगा.

डॉ. नूतन ठाकुर

कन्वेनर, नेशनल आरटीआई फोरमम

मोबाइल – 94155-34525

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. beeru maurya varanasi

    September 28, 2011 at 6:05 pm

    didi /madam aap likhti achaa hai. subodh bhaiya high cort me apeel kare tab na.aap ki bebaak lekhni k liye badhayi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...