सर, मेरठ से लांच होने जा रहे सुभारती ग्रुप के सेटेलाइट चैनल चैनल के ऑन एयर होने से पहले ही झटका लग गया है. सीनियर प्रोड्यूसर अमित शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफा देने का कारण है सुभारती मीडिया के मालिक मुक्ति भटनागर की मनमानी. अमित अभी कहां ज्वाइन करने वाले हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. लेकिन उनके जाने से कंपनी के सभी कर्मचारी परेशान हैं और जल्द ही अपना नया ठिकाना ढूंढने में लग गए हैं.
अमित शर्मा इसके पहले जी न्यूज और एमएच1 को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. आपसे अनुरोध है कि मेरा ईमेल आईडी गुप्त रखें.
मेरठ से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.












B4M
March 4, 2011 at 6:18 am
भाई यशवंत जी
मैंने अपने बारे में समाचार पड़ा आपने जो समाचार मेरे बारे में जो मेरठ से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित लिखा है काफी कुछ गलत है मैंने दुसरे जगह ज्वाइन तो किया है परन्तु मैंने इस्तीफा अपने निजी कारण से दिया मुझे कही से अच्छा ऑफर मिला तो मैंने दूसरी जगहे ज्वाइन कर लिया न की किसी से परेसान हो के सुभारती मीडिया लिमिटेड से मेरे को कोई परेशानी नहीं है और न ही इस के किसी मालिक से कोई परेशानी है . आप किसकी के कहने से ऐसे खबर न publish करा करे जो कांफोर्म न हो इस से मेरे और सुभारती मीडिया लिमिटेड से जो अच्छे संबंध थे उन में खटास आ सकती है मेरे कार्यकाल में मैनेजमेंट ने मेरे को काफी अच्छा से सुप्पोर्ट किया कृपया मरे विचार भी मेरे समाचार के साथ publish तो मई आप का आभारी रहूँगा
दूसरा अगर आप मेरे सुभचिन्तक पत्रकार का ईमेल एडी मेरे को दे दे तो मै उस से संपर्क तो कर लूं की मेरे बारे में गलत बाते क्यों अफ्वाहन कर रहा है अपना कर क्यों नहीं करता .
धन्यवाद
अमित शर्मा