Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

सुभारती नहीं लांच करेगा अपना चैनल, कर्मचारियों की छुट्टी

पिछले दो सालों से राष्‍ट्रीय टीवी चैनल लाने का ढोल पीट रहे सुभारती ग्रुप से खबर है कि अब वे अपना चैनल लांच नहीं करेंगे. शुरू होने से पहले ही चैनल बंद हो गया है. ग्रुप अब अपना चैनल लाने नहीं जा रहा है. टीवी चैनल के लिए भर्ती किए गए तमाम कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई है तथा कई को नया ठौर ढूंढने का फरमान सुना दिया गया है.

पिछले दो सालों से राष्‍ट्रीय टीवी चैनल लाने का ढोल पीट रहे सुभारती ग्रुप से खबर है कि अब वे अपना चैनल लांच नहीं करेंगे. शुरू होने से पहले ही चैनल बंद हो गया है. ग्रुप अब अपना चैनल लाने नहीं जा रहा है. टीवी चैनल के लिए भर्ती किए गए तमाम कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई है तथा कई को नया ठौर ढूंढने का फरमान सुना दिया गया है.

अक्‍सर विभिन्‍न कारणों से सुर्खियों में रहने वाला सुभारती ग्रुप फिर चर्चा में आ गया है. पिछले दिनों उसने जोरशोर से राष्‍ट्रीय टीवी चैनल लाने की घोषणा की थी. चैनल को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से लाइसेंस भी प्राप्‍त हो गया था. इसके लिए ग्रुप ने अखबारों में नौकरियों का विज्ञापन भी निकाला था. जिसमें आवेदकों से सौ-सौ रुपये का ड्राफ्ट भी मांगा गया था. पर सौ रुपये देने के बाद भी नौकरी मिल जाएगी इसकी कोई गारंटी नहीं थी. भारी संख्‍या में बेरोजगारों ने नौकरी के लिए आवेदन किया था.

सूत्रों का कहना है कि इससे प्रबंधन ने काफी माल बटोरा था. इसके बाद चैनल की लांचिंग के लिए कुछ लोगों की भर्तियां भी की गई थी. काफी दिनों से इस चैनल को ऑन एयर करने की तैयारियां चल रही थीं. परन्‍तु पता नहीं किन कारणों से प्रबंधन ने चैनल को ही बंद करने का फैसला ले लिया. पहले कहा गया कि चैनल अब एक साल बाद शुरू किया जाएगा. फिर इसको ठंडे बस्‍ते में डाल दिया गया. कर्मचारियों से भी नई दुकान देखने को कह दिया गया. संभावना है कि 15 जून के बाद चैनल के कार्यालय में ताला लटक जाएगा.

दूसरे जगहों से आकर सुभारती ग्रुप का चैनल ज्‍वाइन करने वाले पत्रकार अब परेशान हैं. प्रबंधन से सभी को नोटिस थमा दिया है और कह दिया है कि वे दूसरी जगहों पर अपनी नौकरियां तलाश लें क्‍योंकि इस महीने के बाद उनका बोरिया बिस्‍तर चैनल से बंध जाएगा. सुभारती के टीवी चैनल में ज्‍वाइन करने वाले लोग अब अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि वे क्‍या करें और कहां जाएं. अब यह चैनल आएगा भी कि नहीं आएगा इसको लेकर कयासों का दौर भी जारी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Deepak

    June 6, 2011 at 10:52 am

    bahut he galat hua sabke saath. ek tho sarkaar ne aam aadmi ki kamar vaise he tode rakhi hai or dusri taram media baazar main bhi rahi haal hai pata nahi kya maza aata hai logo ko bhavnaao k saath khelne main
    maine tho tang aakar media line he chhod di hai
    pichle 4 maheeno se sukun se ghar baitha hun
    koi tensen nahi hai
    agar media main kaam karnaa ho tho yaa tho oonchi pahunch chaahiye yaa fir haa ji haa ji karte raho tab theek par apne bas ki nahi hai ye sab
    kher jo bhi log nikaale gaye hai main tho god se pray karta hun k jaldi se unhe job mil jaaye

  2. kranti

    June 6, 2011 at 11:23 am

    Tv patarkar Isi ke layak hai. Ab bhi waqat hai sambhal jao aur apni naukri bachne ke liye kanooni pahel karo. varna kal apka bhi number lag sakta hai. Kranti

  3. XZY

    June 7, 2011 at 6:33 am

    ये तो होना ही था महाशय चिरकुट को बहुत गर्व था अपने पर….चले थे अपने गुलामो के साथ चैनल-चैनल खेलने….
    जिन्होंने सही काम किया उनको चलता कर दिया…और जो गुलाम थे उनको चारों तरफ खड़ा कर लिया…
    खूब पहनायी डॉक्टर को टोपी…पर कभी तो राज़ खुलना ही था…
    ऐसे में किसी शायर की कुछ पंक्तियाँ याद आ रही है….
    ”बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले….
    कभी खुद को और कभी सुभारती को देखते हैं….”

  4. harsh kaushik

    June 7, 2011 at 5:04 pm

    sahi hua…..main to khud yaha aa kr fas gaya…..

  5. mohit

    June 9, 2011 at 5:59 pm

    hi………………………….

  6. jitendr

    June 10, 2011 at 7:05 pm

    mera bhee ye hi haal hai mere sath pata nahin ku

  7. harsh kaushik

    June 12, 2011 at 7:04 pm

    mere kisi sathi partkaar bandhu ne mere naam se message kiya hai ki kaha fas gaya, main apne subh chintak ko batana chauga ki aakhir kab tak andhere me teer chalaayenge,,, ek muft ki salah hai ki peet patrkaarita chode aur samne se baat kare, un se achhe to vo bhand the jo raja ki tareef samne muh par kiya karte the, bhai kyon biradri ko ganda kar rahe ho, sudhar jaon haan ek baat aur ho sakta hai ki unke sutr kuch kam ho,aur agar aisa hai to unhe sochna padega ki fild me kab tak tik paayeng….

  8. meenu

    June 13, 2011 at 11:48 am

    jisne bhi harsh jeetendra ke naam se comment kiya woh mera naam likhna bhul gaya isliye mahanubhav aap jo koi bhi hain aapka kaam lain aasan kar rahi hunnnnnnnnnnnnnnnnnnnnnnn yeh to aane wala samay bateyga ki yahan aakar kaun fasa hai kaun nahiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiii apni apni kismat hai aap bina aaye hi fas gaye hum aakar bhi nahi faseeeeeeeeeeeeee

  9. Nasir Chaudhary

    July 31, 2011 at 11:19 am

    Sebharti group ka channel jaldi hi ayegi…..ye bate abhi tak bhi sunne ko mil rahi hai lekin agar subharti media group ko channel lana hi hota to licence to kab ka unko mil chuka tha….shayad ab tak channel aa bhi gaya hota…but finally ab lagta hai ki channel nahi aayega….Dr. Atul Krishn sahab ko news paper ko achcha karne par jor dena chahiye.

  10. anirva singh

    December 3, 2011 at 2:05 pm

    suna hai chirkut phir se subharti ka channel shuru karane pahuch gaya hai lagta hai doctor topi pahanane ke liya taiyar ho gaya hai.

    chirkut ki kya galti hai use to apne liya thikana chahiye kahi aur to melega nahi aur doctor ko koi milta nahi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...