Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

सुभाष राय, यशवंत सिंह समेत कई को पं. दामोदरदास चतुर्वेदी सम्‍मान

वरिष्‍ठ पत्रकार सुभाष राय, यशवंत सिंह एवं गंगेश गुंजन समेत अठारह लोगों को साहित्‍यशिरोमणि पं. दामोदर दास चतुर्वेदी स्‍मृति सम्‍मान 2011 से नवाजा जाएगा. अखिल भारतीय भाषा साहित्‍य सम्‍मेलन एवं भारतीय सांस्‍कृतिक संबंध परिषद के संयुक्‍त तत्‍वावधान में 16 अगस्‍त को आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन संसदीय राजभाषा समिति के उपाध्‍यक्ष एवं कांग्रेसी नेता सत्‍यव्रत चतुर्वेदी करेंगे.

वरिष्‍ठ पत्रकार सुभाष राय, यशवंत सिंह एवं गंगेश गुंजन समेत अठारह लोगों को साहित्‍यशिरोमणि पं. दामोदर दास चतुर्वेदी स्‍मृति सम्‍मान 2011 से नवाजा जाएगा. अखिल भारतीय भाषा साहित्‍य सम्‍मेलन एवं भारतीय सांस्‍कृतिक संबंध परिषद के संयुक्‍त तत्‍वावधान में 16 अगस्‍त को आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन संसदीय राजभाषा समिति के उपाध्‍यक्ष एवं कांग्रेसी नेता सत्‍यव्रत चतुर्वेदी करेंगे.

कार्यक्रम का आयोजन आईटीओ स्थित आजाद भवन में सायं पांच बजे से होगा. मुख्‍य अतिथि हिंदुस्‍तान के प्रमुख संपादक शशि शेखर होंगे. विशिष्‍ट अतिथि के तौर पर पूर्व पत्रकार तथा दिल्‍ली के उद्योग मंत्री रमाकांत गोस्‍वामी उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम की अध्‍यक्षता भारतीय सांस्‍कृतिक संबंध परिषद के महानिदेशक सुरेश के गोयल करेंगे तथा बीज आलेख संडे इंडियन के प्रबंध संपादक ओंकारेश्‍वर पाण्‍डेय देंगे.

इस कार्यक्रम में हिंदी अकादमी दिल्‍ली के सचिव परिचयदास,  दिल्‍ली सरकार के वरिष्‍ठ सूचना अधिकारी सतपाल, जनसंदेश टाइम्‍स लखनऊ के संपादक सुभाष राय, प्रवासी संसार के संपादक राकेश पांडेय, भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत सिंह, तृष्‍णगंधा पटना के संपादक देवकी नंदन शुक्‍ल, मुंबई के कवि राकेश टैगोर, वरि‍ष्‍ठ कार्यक्रम निदेशक अजय गुप्‍ता, शिक्षाविद एवं समाजसेवी गजे सिंह त्‍यागी, शिक्षाविद् रजनी सिंह, कवयित्री रया निर्दोषी, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी जयवीर मलिक, बुंदेलखंड साहित्‍य परिषद के अध्‍यक्ष अशोक रिछारिया, समाधान के संपादक हीरालाल पाण्‍डेय, सोशल एक्टिविस्‍ट कंवलजीत सहरावत, प्रख्‍यात न्त्‍यांगना शिवानी कश्‍यप, उपशिक्षा निदेशक अनिता सेतिया एवं सुलभ इंटरनेशनल के गंगेश गुंजन को सम्‍मानित किया जाएगा.

अखिल भारतीय भाषा साहित्‍य सम्‍मेलन के अध्‍यक्ष सतीश चतुर्वेदी एवं सचिव पंडित सुरेश नीरव ने साहित्‍य में रुचि रखने वालों को 16 अगस्‍त को आजाद भवन में पहुंचने की अपील की है.  कार्यक्रम के संयोजक रजनीकांत राजू को बनाया गया हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. pramodkumar.muz.bihar

    August 13, 2011 at 9:20 am

    bhai yswant agreem badhai.

  2. pardeep mahajan

    August 13, 2011 at 9:59 am

    यशवंत भाई मुबारका ! पार्टी दे देना -प्रदीप महाजन

  3. pradeep srivastava

    August 13, 2011 at 7:53 pm

    sri subhas rai ji avm bhai yasvant singh samet sabhi अठारह लोगों को साहित्‍यशिरोमणि पं. दामोदर दास चतुर्वेदी स्‍मृति सम्‍मान 2011 se sammanit keye jane par hamari hardik subh kamnayen.

    pradeep srivastava

    nizamabad A.P.

  4. कुमार सौवीर, लखनऊ

    August 14, 2011 at 8:10 am

    लख-लख बधाइयां

  5. mukeshkulshreshtha

    August 14, 2011 at 9:01 am

    wahhhhhh kay takdeer hy

  6. MANISH DUBEY

    August 14, 2011 at 3:03 pm

    SABHI LOGO KO PURASKAR KI DHERO SUBHKAMNAYE ! IS ASHA KE SATH KI AAP SABHI LOG PATRAKARITA ME APNE UTKRAST YOGDAAN DETE RAHNE KE LIYE VACHANBADHH HAIN
    THANX
    MANISH DUBEY
    KANPUR

  7. Lovekesh raghav

    August 14, 2011 at 3:28 pm

    lakh -2 badhai Yashwant ji

  8. Dr Maharaj singh Parihar

    August 14, 2011 at 4:55 pm

    आदरणीय डॉ. सुभाष राय और भडासमीडिया के सूत्रधार यशवंत सिंह जी सहित अन्‍य पत्रकारों को दामोदर दास चतुर्वेदी सम्‍मान मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह हमारे लिए गौरव और गर्व की बात है कि हमारे दो आत्‍मीय मित्र और शुभचिंतक इस सम्‍मान से विभूषित होंगे। आभार सहित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...