Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

सेक्‍स रैकेट चलाने वाला पत्रकार पत्‍नी समेत गिरफ्तार

यूपी में बरेली पुलिस ने जिस्म सौंपकर ग्राहकों से लूटपाट करने वाले कॉलगर्ल रैकेट का भंडाफोड़ किया है.  पुलिस के अनुसार इस सेक्‍स रैकेट को राजधानी लखनऊ से प्रकाशित होने वाले एक अखबार के तथाकथित पत्रकार और उसकी पत्नी संचालित कर रहे थे. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है तथा दो अन्‍य लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है.

यूपी में बरेली पुलिस ने जिस्म सौंपकर ग्राहकों से लूटपाट करने वाले कॉलगर्ल रैकेट का भंडाफोड़ किया है.  पुलिस के अनुसार इस सेक्‍स रैकेट को राजधानी लखनऊ से प्रकाशित होने वाले एक अखबार के तथाकथित पत्रकार और उसकी पत्नी संचालित कर रहे थे. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है तथा दो अन्‍य लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है.

पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रकाश डी के मुताबिक शहर कोतवाली के पाश इलाके रामपुर गार्डन के निवासी अवकाश प्राप्त सहायक चीनी आयुक्त तथा बारादरी क्षेत्र के ग्रीनपार्क कॉलोनी निवासी एक समृद्ध व्यापारी ने पुलिस को शिकायत की थी कि एक कॉलगर्ल द्वारा नशीला पदार्थ सुंघाकर नगदी और जेवर लूट लिया गया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों व्‍यक्तियों द्वारा उपलब्‍ध कराए गए नम्‍बर को सर्विलांस पर लगा दिया.

सर्विलांस पर लगे नम्बर के आधार पर पुलिस ने कथित पत्रकार राहुल शर्मा और उसकी पत्‍नी पूनम उर्फ प्रीति तक पहुंची. दोनों को गिरफ्तार करके उनके पास से चार लाख इकतालीस रुपये से अधिक कीमत के जेवर, सिक्‍के, नगदी और अन्‍य कीमती सामान बरामद किया. प्रकाश डी ने बताया कि राहुल शर्मा और उसकी पत्‍नी द्वारा चलाए जा रहे इस सेक्‍स रैकेट के तहत ग्राहक के बुलावे पर कालगर्ल उसके घर पहुंची कालगर्ल पहले अपना जिस्‍म सौंपती और फिर नशीला पदार्थ देकर बेहोश करने के बाद नगदी और जेवरात लेकर चंपत हो जाती थी.

डीआईजी ने बताया कि यह गिरोह अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुका था. ज्‍यादातर लोग बदनामी के डर से पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, जिसका पूरा फायदा इस गिरोह ने उठाया. गिरोह के दो अन्‍य सदस्‍यों को क्रमश: बरेली और शाहजहांपुर से हिरासत में लिया गया है. उनसे भी पुलिस इस रैकेट के बारे में पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही कुछ और लोगों को हिरासत में लिया जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. jitendra

    August 23, 2011 at 5:22 am

    क्या कहने …………

  2. Rahul Kumar Thakur

    August 23, 2011 at 9:24 am

    kyo bhai journalism ke field ko badnam karne par tule ho

  3. umes love

    August 27, 2011 at 8:30 pm

    isliye kahta ki patrakar banane se pahele dekh lo.

  4. umesh love

    August 27, 2011 at 8:34 pm

    har kisi ko patrakar banaaoge to nambar do bale hi….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...