Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सोमवार को नहीं छपा जनवाणी का डाक एडिशन

सोमवार को मेरठ यूनिट से जुड़े कई जिलों के लोगों को जनवाणी पढ़ने को नहीं मिला. सारे अखबार मौजूद थे पर जनवाणी बाजार से गायब. खबर एक सवाल कई. सबने अपने अपने तरीके से अखबार न मिलने को लेकर सवाल उठाए. किसी ने हॉकर से पूछा बंद हो गया क्‍या अखबार, किसी ने हड़ताल के बारे में पूछा, किसी ने हॉकरों की हड़ताल के बारे में पूछा, किसी ने और कोई कारण पूछा, अखबार ना आने को लेकर काफी हो हल्‍ला रहा.

सोमवार को मेरठ यूनिट से जुड़े कई जिलों के लोगों को जनवाणी पढ़ने को नहीं मिला. सारे अखबार मौजूद थे पर जनवाणी बाजार से गायब. खबर एक सवाल कई. सबने अपने अपने तरीके से अखबार न मिलने को लेकर सवाल उठाए. किसी ने हॉकर से पूछा बंद हो गया क्‍या अखबार, किसी ने हड़ताल के बारे में पूछा, किसी ने हॉकरों की हड़ताल के बारे में पूछा, किसी ने और कोई कारण पूछा, अखबार ना आने को लेकर काफी हो हल्‍ला रहा.

हॉकरों ने सीधा जवाब दिया कि अखबार ही नहीं आया. अखबार छप नहीं पाया. ऐसे ही जवाब देते हॉकरों ने कल का सुबह गुजारा. हम भी जनवाणी के डाक एडिशनों के लोगों तक नहीं पहुंच पाने के कारणों की तह में गए. पता चला कि प्रिंटिंग मशीन में तकनीकी खराबी के चलते डाक एडिशन छप ही नहीं पाए. किसी तरह आनन-फानन में मशीन को चालू किया गया, तब जाकर सिटी और अपकंट्री एडिशन का प्रकाशन हो सका. हालांकि इस दौरान यूनिट में काफी अफरातफरी मची रही. अखबार के तमाम वरिष्‍ठ लोग मौके पर जमे रहे. मंगलवार को सभी एडिशन अपने समय से प्रकाशित हुए.

इस संदर्भ में जब अखबार के संपादक यशपाल सिंह से बात की गई तो उन्‍होंने कहा कि डाक एडिशन को छोड़कर बाकी सभी एडिशन प्रकाशित हुआ था. पैनल में खराबी के चलते डाक एडिशन नहीं छप पाया, जिसे जल्‍द सुधार लिया गया तथा इससे 62 हजार सिटी एवं अपकंट्री एडिशन की प्रतियां प्रकाशित की गईं. उन्‍होंने कहा कि मशीन हैं, खराब हो जाती हैं. इन स्थितियों से तमाम अखबार और यूनिट अक्‍सर जूझते रहते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. shivam tyagi

    October 18, 2011 at 6:44 pm

    are yashpaal ji ka demotion mat kariya bhai ye to group editor hai bhai. editor se jankari kyo li gai. ha ye jaroor pucha ja sakta hai ki aakhir kaun se akhbaar aisi paristhitiyo se aksar jujhte rehte hai. saath hi likha hai ki der raat tak varisth jame rahe. jankari k anusaar yashpaal ji to akhbaar ko taxi me ladwai bina office hi nahi chodte hai.

  2. amit jani

    October 18, 2011 at 7:45 pm

    ye to ho hi jata hai itni badi jimmedari bhi to hai

  3. amit jani

    October 18, 2011 at 7:46 pm

    badi jimmedari hai gau mata bhi kabhi kabhi doodh nahi deti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...