दिल्ली के पत्रकारों की संस्था इंडियन मीडिया वेल्फेयर एसोसिएशन ने 15 अगस्त के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘यह देश है वीर जवानों का’ आयोजित किया है. इसकी जानकारी देते हुए पत्रकार राजीव निशाना ने बताया कि यह कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस पर मंडी हाउस स्थिति त्रिवेणी ऑडिटोरियम में शाम सात बजे से आयोजित की गई है. इस में शंकर साहनी और राजीव चोपड़ा व कुमार विशु जैसे कलाकार देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति करेंगे.
राजीव निशाना ने देशभक्ति के इस सांस्कृति कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पत्रकारों एवं नागरिकों से आने की अपील की है.











