न्यूज 24, नोएडा के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और वरिष्ठ पत्रकार निर्मलेंदु साहा ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित होने वाले स्वाभिमान टाइम्स में ज्वाइन किया है. वे यहां पर एडिटर के रूप में अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं. साहा की गिनती प्रिंट के जाने माने पत्रकारों में होती है. अपने 33 वर्षों के पत्रकारीय करियर में निर्मलेंदु ने शुरुआत 1977 में एसपी सिंह के साथ रविवार से की थी. वे एमजे अकबर के सानिध्य में भी काम कर चुके हैं.
वे वर्ष 89 से 95 तक नवभारत टाइम्स, दिल्ली में रहे. अक्षर भारत के संपादक भी रह चुके हैं. अमर उजाला के लिए मुंबई ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया है. वे वर्ष 2000 में नवभारत टाइम्स, दिल्ली से दूसरी बार जुड़े और उनके ही नेतृत्व में हेलो दिल्ली परिशिष्ट लांच किया गया. इसके बाद वे जागरण गए. दैनिक जागरण के साथ साढ़े चार साल रहे. जागरण में वरिष्ठ सहायक संपादक के रूप में उन्होंने सिटी के अलावा फीचर डेस्क के इंचार्ज का दायित्व निभाया.
इसके बाद वे प्रिंट मीडिया छोड़कर इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ जुड़ गए. पी7 में उन्होंने बतौर एसोसिएट एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर ज्वाइन किया. इसके बाद वे न्यूज24 के साथ जुड़ गए थे. माना जा रहा है कि तीन दशक के लम्बे प्रिंट करियर के बाद टीवी में आने के बाद उनके लिखने-पढ़ने की प्रवृत्ति प्रभावित हो रही थी. इसलिए वे दुबारा प्रिंट की ओर मुड़ गए. स्वाभिमान टाइम्स को प्रकाशित करने वाली कंपनी बिग ब्राडकांस्टिंग का मिल्क फूड, सीमेंट एवं रीयल स्टेट का कारोबार है.












dcsrivastava
December 19, 2010 at 4:10 am
dear nirmalendu,
really v happy to know that u r going to lead a new publication.i know ur worth n
dedication level.u deserved it i msure u will prove it.our best wishes n cooperation
is always for u.with best wishes.dcs
dcsrivastava
December 19, 2010 at 4:16 am
dear nirmalendu,
very happy to know u r going to lead a new publication congrats.i know ur worth n
level of dedication.u deserved it.our best wishes are always there any kind of cooperation u need dont hesitate.god bless u to achieve wat u want to do.my only
suggestion to u dont allow vanity to touch u.dcs
Manorma
December 19, 2010 at 12:03 pm
Congrat’s sir!
arun
December 20, 2010 at 5:23 am
bahut-bahut badhai
amit kumar
December 20, 2010 at 5:45 am
sir very congrates.here
virat
December 20, 2010 at 9:34 am
ya kaun sa akhbaar hai…
AS Raghunath
December 20, 2010 at 11:44 am
Dear Mr. Saha,
Good to know that you are back. I wish all the success to you in your new endevor and hope that your new venture will be a success.
A S Raghunath
Kunal Deo
December 20, 2010 at 12:56 pm
Bahut-Bahut Bdhai.
sandeep deo
December 20, 2010 at 3:22 pm
many congratulation sir!
Dharmesh shukla
December 21, 2010 at 10:00 am
शुभ कामनाये सर,
mukesh kumar
December 21, 2010 at 11:06 am
very very welcome sir
mukesh kumar
December 21, 2010 at 11:07 am
very very welcome sir