Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के पत्रकार भी अन्‍ना के समर्थन में अनशन पर बैठे

अन्ना हजारे के भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जनलोकपाल लाए जाने के लिए चल रहे आंदोलन को सहयोग देने के लिए अब हरियाणा के पत्रकार भी खुलकर सामने आ गए हैं। इस क्रम में हिसार के पत्रकार हवासिंह शिवांश अपने पुत्र लोकेश शिवांश के साथ सोमवार को पुराना राजकीय कॉलेज के मैदान में अनशन पर बैठे। अनशन के दौरान हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की हिसार जिला इकाई के पदाधिकारी तथा सदस्यों ने भी अन्ना हजारे के आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए धरना दिया।

अन्ना हजारे के भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जनलोकपाल लाए जाने के लिए चल रहे आंदोलन को सहयोग देने के लिए अब हरियाणा के पत्रकार भी खुलकर सामने आ गए हैं। इस क्रम में हिसार के पत्रकार हवासिंह शिवांश अपने पुत्र लोकेश शिवांश के साथ सोमवार को पुराना राजकीय कॉलेज के मैदान में अनशन पर बैठे। अनशन के दौरान हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की हिसार जिला इकाई के पदाधिकारी तथा सदस्यों ने भी अन्ना हजारे के आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए धरना दिया।

एचयूजे की प्रदेश इकाई के विशेष सचिव नरेश सेलपाड़ ने इस अनशन को सांकेतिक बताया तथा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अन्ना की मांगों को जल्द न माना गया तो यह अनशन 30 अगस्त के बाद अनिश्चितकालीन किया जा सकता है। उन्‍हों ने घोषणा की कि देश की भलाई तथा भ्रष्टाचार के खात्मे को लेकर चल रही लड़ाई में प्रत्येक व्‍यक्ति उस अन्‍ना के साथ है जो आम जनता के हितों को लेकर संघर्षरत हैं।

अनशनकारी हवासिंह शिवांश ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो 30 अगस्त के बाद जेल भरो आंदोलन में भी वे सबसे आगे रहेंगे। धरने-अनशन पर एचयूजे के वरिष्ठ उपप्रधान जगदीप श्योराण, सचिव महेंद्र सपरा, कोषाध्यक्ष सूर्या गोयल, महेश मेहता, बंसीलाल बासनीवाल, अशोक मोनालिसा, हुनेश्वर प्रसाद, कुलदीप रावलवासिया, प्रवीण त्यागी, रमेश वर्मा, सतपाल अग्रवाल, सुरेश शिवांश, अनिल भादू सहित अनेक पत्रकारगण मौजूद थे।

दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश के मध्‍य जोन मंडी में भी मंडी प्रेस क्‍लब के सदस्‍य भ्रष्‍टाचार के खिलाफ अन्‍ना के समर्थन में अनशन पर बैठे। पत्रकार समाजसेवी अन्ना हजारे के जन लोकपाल बिल को सही ठहराते हुए उनके अनशन का समर्थन करते हुए मंगलवार को 24 घंटों का अनशन किया। प्रेस क्लब की ओर से सोमवार को ही इस सिलसिले में आपातकालीन बैठक आयोजित की गई थी और यह तय किया गया था कि मंडी प्रेस क्लब के साथी न केवल सोमवार शाम को मंडी अंगेस्ट क्रप्शन के बैनर तले निकलने वाले कैंडल जलूस में शामिल होंगे, बल्कि मंगलवार को 24 घंटों की भूख हड़ताल भी करेंगे।

अनशन पर बैठे मंडी के पत्रकार

प्रेस क्लब की ओर से प्रधान और जनसत्ता के संवाददाता बीरबल शर्मा, उपप्रधान एवं दैनिक जागरण के ब्यूरो प्रभारी रणबीर ठाकुर, महासचिव एवं अमर उजाला के विधि संवाददाता समीर कश्यप, कोषाध्यक्ष एवं आपका फैसला के पत्रकार जतिंद्र कुमार, दैनिक भास्कर के ब्यूरो प्रभारी एवं लोक कवि विनोद भावुक, रजनी देवी ने ऐतिहासिक सेरी मंच पर सुबह 11 बजे अपना अनशन शुरू किया। उधर अन्ना के समर्थन में पिछले आठ दिनों से अनशन पर बैठे देश राज भी पूर्व पत्रकार हैं। वह लंबे समय तक दैनिक दिव्य हिमाचल के जिला प्रभारी रहे हैं, वहीं शिमला और दिल्ली में पंजाब केसरी में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. mini sharma

    August 24, 2011 at 5:25 am

    Agar sab press wale isee tarah se ansan per baith jaye too sayed govt ko jaldee kuch samajh aa jaye…

  2. pardeep sharma journalist

    August 24, 2011 at 8:48 am

    पत्रकारो ने जो अन्ना जी के समर्थन में जो कदम उठाये है वह बहुत ही अच्छे है लेकिन भ्रष्टाचार को क्या पत्रकारो का अनशन समाप्त कर पायेगा क्योकि इनको तो समाचार पत्रों व् कुछ टी वी चेनलो के मालिक ही भ्रष्टाचार से बाहर ही नहीं आने देते क्योकि इन पर तो विज्ञापनों का पहले से ही बोझ लाद दिया जाता है वाही पत्र कार भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने का हक़ दार है जो भ्रष्टाचार से पूरी तरह से दूर है और स्वयं धनी है ताकि नोकरी छूटने का भी गम न हो

  3. narayan thakur

    August 24, 2011 at 1:54 pm

    weldone keep it up friends

  4. narayan thakur

    August 24, 2011 at 2:32 pm

    weldon friends, keep it up:)

  5. rajesh sharma

    August 24, 2011 at 7:35 pm

    phot chapwane ke liye journalist dharne per baith gaya.

    9896594794

  6. satyavart

    August 25, 2011 at 12:10 pm

    bahi media par ye neta anaa kay mamlay ko tul denay ka aarop to laga hi rahay . hai to fir khul kar samnay aao. anaa hjaray ek nek kam kar rehay hay. media ko on ka satha dena bahut jarori hai.kyoki media loktantr ka aaina hai. par may ek chiz say naraj ho haryana ki media nay itne der kaisay der laga di desh kay liae jan dena to us kay khun may sada say raha hai.
    proud to be media.
    jai hind
    satyavart reporter
    [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...