Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदी अखबारों को किस तरह मैनेज करती है राडिया, इस टेप में सुनें

: दैनिक जागरण, अमर उजाला, सहारा, इंडियन एक्सप्रेस समेत कई अखबारों के नाम लिए गए हैं इस टेप में : सुनिए, अखबारों में किस तरह उद्योग घरानों के खिलाफ या पक्ष में खबरें नीरा राडियाओं के इशारे पर प्लान व प्लांट होती हैं. इस टेप में नीरा राडिया अपने एक चेले को, जो उसकी कंपनी में काम करता है, नाम है अतुल, कहती हैं कि अनिल अंबानी की कंपनी आरकाम के खिलाफ मीडिया को भड़काओ, खबरें छपवाओ. वे जम्मू में हुए एक घटनाक्रम का जिक्र अतुल से करती हैं. इस घटनाक्रम में आरकाम शामिल है लेकिन उसका नाम वहां का एसएसपी नहीं ले रहा. अतुल का राडिया से कहना है कि शायद आरकाम ने एसएसपी साहब को मैनेज कर लिया है.

: दैनिक जागरण, अमर उजाला, सहारा, इंडियन एक्सप्रेस समेत कई अखबारों के नाम लिए गए हैं इस टेप में : सुनिए, अखबारों में किस तरह उद्योग घरानों के खिलाफ या पक्ष में खबरें नीरा राडियाओं के इशारे पर प्लान व प्लांट होती हैं. इस टेप में नीरा राडिया अपने एक चेले को, जो उसकी कंपनी में काम करता है, नाम है अतुल, कहती हैं कि अनिल अंबानी की कंपनी आरकाम के खिलाफ मीडिया को भड़काओ, खबरें छपवाओ. वे जम्मू में हुए एक घटनाक्रम का जिक्र अतुल से करती हैं. इस घटनाक्रम में आरकाम शामिल है लेकिन उसका नाम वहां का एसएसपी नहीं ले रहा. अतुल का राडिया से कहना है कि शायद आरकाम ने एसएसपी साहब को मैनेज कर लिया है.

ऐसे में राडिया जवाब देती हैं कि मीडिया एसएसपी पर प्रेशर बनाए कि वह मोबाइल आपरेटर का नाम खोले तो शायद वह दबाव में आरकाम का नाम ले ले. नीरा राडिया कहती हैं कि डीओटी से इस प्रकरण की शिकायत हम लोगों को खुद कर देनी चाहिए ताकि यह खबर बन सके. ज्ञात हो कि अतुल नामक बंदा नीरा राडिया की कंपनी में हिंदी अखबारों व अन्य भारतीय भाषाओं के अखबारों को मैनेज करने का काम देखता है. यह बातचीत 31 मई 2009 को हुई है. इस टेप में अतुल कई अखबारों के नाम लेता है. सहारा के बारे में तो वह कहता है कि सहारा के ही बंदों ने उसे सारी इनफारमेशन दी है. साथ में वो यह भी कहता है कि सहारा किस तरह अनिल अंबानी के खिलाफ लिख सकता है क्योंकि उनके तो अंबानी से लिंक होंगे. तब नीरा राडिया कहती है कि अनिल अंबानी से सहारा वालों के कोई लिंक नहीं है. जागरण के बारे में अतुल कहता है कि जागरण के लोग इस मुद्दे पर फालोअप स्टोरी कर रहे हैं. पूरी बातचीत सुनने के लिए इस टेप पर क्लिक करें.

There seems to be an error with the player !

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. soooraj rai

    December 12, 2010 at 8:56 pm

    I am happy that I have quit journalism

  2. JAI KUMAR JHA

    December 11, 2010 at 4:07 pm

    नीरा राडिया जैसे लोगों की बेनमेपिंग,लाईडिटेक्टर तथा नार्को टेस्ट जनता के सामने खुले मैदान में होना चाहिए जिससे इस देश के भ्रष्ट और गद्दार मंत्रियों तथा उद्योगपतियों को खोजा जा सके और उनको भी नंगा कर गधे पे घुमाया जा सके…….इन सालों ने इंसानियत के वजूद पर ही सवालिया निशान लगा दिया है…..

  3. राजेश पांडे

    December 12, 2010 at 1:18 pm

    इस अतुल का नाम अतुल थापा तो नहीं जो वैष्णवी की ओर से आईएनएस का चक्कर लगाता है।

  4. kk chauhan

    December 13, 2010 at 6:48 am

    दैनिक जागरण, अमर उजाला, सहारा, इंडियन एक्सप्रेस समेत कई और अखबारों मलिको पे NSA लगा कर जल में ड़ल जाए गधे पे घुमाया जाए भ्रष्ट मंत्रियों को भी मात दे दी
    ye गद्दार janta ke gunahagar hai emandar hai to Apni khabar Apne akhbar main chapain
    kk chauhan moradabad

  5. लमी

    December 14, 2010 at 4:47 pm

    DIAN WIKILEAKS
    The bhadas4media
    [email protected] पर मेल करें या 09999330099 पर
    बेस्ट performance ऑफ़ the year …..congrtas येस्वंत जी —बेस्ट journalist
    -……………………RADIA दलाल एंड कंपनी……PVT LTD .
    corrupted journalist उर्फ़ दलाल एंड SONS
    प्रभु चावला(aaj tak)=
    प्रणय रॉय(NDTV)=
    बरखा दत्त(NDTV)=
    सांघवी=
    उपेन्द्र राय :सहारा मिडिया के न्यूज़ डाइरेक्टर उपेन्द्र राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...