हिंदुस्तान, दिल्ली में कार्यरत तीन पत्रकारों की नौकरी चली गई है. इनमें दो पुराने लोग हैं जो करीब तीस साल से हिंदुस्तान में कार्यरत थे. विपिन कुमार बहुगुणा खेल डेस्क पर कार्यरत थे. पहले ये प्रूफ रीडर हुआ करते थे. यूनियन व खुद के प्रयासों से वे संपादकीय में आए. उन्हें हटा दिया गया है.
मनमोहन शर्मा भी पहले प्रूफ रीडर थे और बाद में यूनियन के प्रयासों से उन्हें संपादकीय का हिस्सा बनाया गया. वे सब एडिटर से तरक्की पाते पाते चीफ सब एडिटर बन गए. इन दिनों हिंदुस्तान, दिल्ली में वे फोटो कोआर्डिनेशन का काम देख रहे थे. उन्हें भी नौकरी से हटा दिया गया है. तीसरे पत्रकार का नाम पता चला है रमेश. ये एनसीआर डेस्क पर थे. रमेश के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है. इन्हें भी नौकरी से हटाए जाने की सूचना है.












surendra nath sinha
November 23, 2010 at 4:29 pm
jahan rahega wahin andhera lutayega,kisi kamine ka apna makan nahin hotA.
shiv prasad narayan singh
November 24, 2010 at 6:28 am
surendra bhai, apne baare me badhia sher likha hai aapney.