हिंदुस्तान अब यूपी में और विस्तार की तैयारियों में जुट गया है. हिंदुस्तान अब अलीगढ़ और मुरादाबाद यूनिट की लांचिंग करने जा रहा है. पहले अलीगढ़ यूनिट को लांच किया जाएगा. यह यूनिट आगरा के उप यूनिट के रूप में काम करेगा. इस यूनिट का इंचार्ज दीपक चौहान को बनाया गया है. मनोज सिंह पमार इस यूनिट के संपादकीय प्रभारी होंगे. एक सितम्बर से दोनों लोगों ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है.
प्रबंधन इस साल अलीगढ़ और मुरादाबाद दोनों यूनिटों की लांचिंग की रणनीति तैयार कर चुका है, परन्तु प्राथमिकता अलीगढ़ यूनिट है. अलीगढ़ के यूनिट हेड बनाए गए दीपक के ऊपर बिल्डिंग निर्माण से लेकर लांचिंग, सर्कुलेशन और टीम तैयार करने की जिम्मेदारी रहेगी. प्रशासन भी इन्हीं के जिम्मे रहेगा. दीपक हिंदुस्तान के साथ 2008 में जुड़े थे. हिंदुस्तान, देहरादून की लांचिंग भी दीपक चौहान के नेतृत्व में ही हुई थी. फिलहाल दीपक मेरठ में सेल्स को हेड कर रहे थे. दीपक चौहान आगरा के यूनिट हेड अवनीश बंसल को रिपोर्ट करेंगे.
अलीगढ़ यूनिट का संपादकीय प्रभारी आगरा में तैनात सीनियर न्यूज एडिटर मनोज सिंह पमार को बनाया गया है. यह निर्णय भीमताल में हिंदुस्तान के संपादकों की हुई बैठक में लिया गया. मनोज सिंह पमार को अलीगढ़ यूनिट का संपादकीय प्रभारी बनाए जाने का मेल सभी को जारी कर दिया गया है. मनोज आगरा के संपादक केके उपाध्याय को रिपोर्ट करेंगे. मनोज सिंह पमार अगस्त 2009 में हिंदुस्तान के साथ जुड़े थे. मनोज के अलीगढ़ आने के बाद उनके स्थान पर दैनिक भास्कर, भोपाल से आने वाले संजीव कुमार को एनई बना दिया गया है.












suresh agra
October 22, 2011 at 12:25 pm
manoj sir ji aap ko bahut-2 badhi ho………………….:-*
ashok kumar singh
September 6, 2011 at 5:31 pm
लड़की की अस्मत से खेलने वाले को सम्पादक बना दिया. वाह रे हिंदुस्तान……………..
RUPESH GUPTA
September 7, 2011 at 10:42 am
manoj ji aapko aligrah hindustaan ka editor bannr per tahe dil se badhai
kuldeep singh bedhadak
September 9, 2011 at 8:56 am
agar yah sahi h to yah hidustan ka durbhagya h
Avneet Singh
September 10, 2011 at 12:06 pm
Hi deepak Many Congratulations & All the best for new Role….
arunesh kumar sharma
September 14, 2011 at 3:10 pm
manoj pamar ji badhai.
neeraj khatri
September 19, 2011 at 10:06 pm
badhai manoj g