हिंदुस्तान, धनबाद से जुड़े आसनसोल मोडम कार्यालय पर कल से ताला लटक जाएगा. हिन्दुस्तान अपना बंगाल आपरेशन पूरी तरह से बंद करने की तैयारी कर चुका है. पहले ही खबर दी जा चुकी थी कि हिंदुस्तान अपने पांच हजार से कम सर्कुलेशन वाले एडिशनों को बंद करेगा. इस निर्णय का पहला शिकार बना आसनसोल कार्यालय. इस मोडम कार्यालय प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े लगभग दो दर्जन लोग बेरोजगार हो जाएंगे.
आसनसोल से बर्दमान, बाकूला, वीरभूम और पुरूलिया जिला भी जुड़े हुए थे. यहां अखबार का सर्कुलेशन पांच हजार से ऊपर था. फिर भी अखबार बंद कर दिया गया. इसके लिए यहां काम करने वाले सभी लोगों को पहले ही बता दिया गया था. उन्हें सूचना दे दी गई थी कि अब इस मोडम कार्यालय पर ताला लगा दिया जाएगा. खबर यह भी है कि इसके साथ ही रानीगंज और दुर्गापुर कार्यालयों को भी ताला लगा दिया जाएगा. यानी इन दोनों कार्यालयों से जुड़े दर्जनों पत्रकार बेरोजगार हो जाएंगे.
हिंदुस्तान प्रबंधन के इस निर्णय के बाद अखबार के लिए कड़ी मेहनत करने वाले पत्रकार परेशान हैं. इन लोगों के सामने अपने भविष्य को लेकर मुश्किल खड़ी हो गई है. धनबाद यूनिट ने इन्हें कहीं समायोजित करने की बात नहीं कही है. इन्हें हेड ऑफिस का निर्णय कह कर पल्ला झाड़ लिया गया है. चर्चा है कि एकाध वरिष्ठ लोगों को अपने साथ जोड़े रखकर बाकी लोगों को राम राम कर दिया जाएगा. प्रबंधन के एक ही झटके में लिए गए निर्णय से बेरोजगार होने वाले सभी संपादकीय और गैरसंपादकीय कर्मचारी परेशान हैं.












vijay madhesia, ballia
February 15, 2011 at 1:31 pm
Ab to sipahi v chai nahi pilayega bhae…
jp
February 15, 2011 at 3:14 pm
bureau chief pradip suman k tanasahi bartav k karan yaha ek k baad ek reporter kam hote gaye jiske karan news ka quality girta gaya akhbar ke pathak sankhya bhi iske sath ghatta raha
jiske karan aaj ye haal huya aur darjno patrkar berojgar ho gaye
asis
February 15, 2011 at 3:49 pm
ye to hona hi tha jab bureau chief tanasah hoga to yahi hoga
vishal
March 1, 2011 at 2:53 am
yeh sab batay galat hay