हिंदुस्तान, आगरा में तैनात अनुज शर्मा का तबादला एटा कर दिया गया है. वे एटा के ब्यूरोचीफ होंगे. अनुज पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान से जुड़े हुए हैं. इसके पहले वे फीरोजाबाद में भी जिले का प्रभार संभाल चुके हैं. अनुज ने अपने करियर की शुरुआत जागरण, आगरा के साथ की थी. इसके बाद वे जागरण के कई यूनिटों के साथ जुड़े रहे. अमर उजाला को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
नीरज सक्सेना भी अमर उजाला, एटा से इस्तीफा दे दिया है. वे रिपोर्टर थे. इन्होंने अपनी नई पारी एटा में ही हिंदुस्तान के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी रिपोर्ट की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.











