Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

हिंदुस्‍तान, कानपुर में लखनऊ का दखल बढ़ा, विशेश्‍वर कुमार को लेकर चर्चाएं

हिंदुस्‍तान, कानपुर यूनिट की स्थिति को लेकर यहां काम करने वाले पत्रकारों में असमंजस है. यहां रोज समीक्षाएं चल रही हैं. लखनऊ के संपादक नवीन जोशी और यूनिट हेड रजत कुमार आए दिन यहां डेरा जमा रहे हैं. कानपुर के संपादक विशेश्‍वर कुमार तथा यूनिट हेड नरेश पांडेय के भविष्‍य को लेकर भी कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं. दिल्‍ली की टीम भी लगातार इस यूनिट का दौरा कर रही है.

हिंदुस्‍तान, कानपुर यूनिट की स्थिति को लेकर यहां काम करने वाले पत्रकारों में असमंजस है. यहां रोज समीक्षाएं चल रही हैं. लखनऊ के संपादक नवीन जोशी और यूनिट हेड रजत कुमार आए दिन यहां डेरा जमा रहे हैं. कानपुर के संपादक विशेश्‍वर कुमार तथा यूनिट हेड नरेश पांडेय के भविष्‍य को लेकर भी कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं. दिल्‍ली की टीम भी लगातार इस यूनिट का दौरा कर रही है.

जिस तरह से दिल्‍ली और लखनऊ के लोगों का दौरा कानपुर हो रहा है, उससे सब कुछ ठीक ठाक नहीं लग रहा है. पिछले कुछ दिनों में नवीन जोशी और रजत कुमार कई बार कानपुर आ चुके हैं. दो दिन पहले तो रजत कुमार ने फरुर्खाबाद, कन्‍नौज और हरदोई का दौरा किया. यहां के हिंदुस्‍तानियों से मिले. कहा जा रहा है कि कानपुर यूनिट की बदहाली देखकर हिंदुस्‍तान प्रबंधन बहुत नाराज है. विशेश्‍वर कुमार के यहां का प्रभार संभालने के बाद इस यूनिट की स्थिति और बदतर हो चुकी है.

सूत्र बताते हैं कि विशेश्‍वर कुमार के कार्यकाल में दो दर्जन से ज्‍यादा लोग खुद निकल गए या फिर निकाल दिए गए. जिनमें हिंदुस्‍तान के पुराने तथा वफादार लोग भी शामिल थे. अपकंट्री में भी आधा दर्जन से ज्‍यादा ब्‍यूरो हेड हिंदुस्‍तान को सलाम कह कर निकल गए. जिसके चलते कानपुर यूनिट से जुड़े जिलों में अखबार के सर्कुलेशन एवं आय में काफी कमी आ गई. इसे लेकर ही दिल्‍ली और लखनऊ परेशान है. पुरनियों को किनारे करके जिन नए लोगों को हिंदुस्‍तान से जोड़ा गया, वे लोग अपने कामों में खरे नहीं उतरे.

कानपुर यूनिट में जिस तरह दिल्‍ली और लखनऊ का दखल बढ़ा है, उससे इस यूनिट तथा विशेश्‍वर कुमार और नरेश पांडेय को लेकर तमाम तरह की सुगबुगाहट होने लगी है. इन लोगों के कामों की समीक्षा किए जाने की भी खबर मिल रही है. नवीन जोशी एवं रजत कुमार लगातार कानपुर में डेरा डाले हुए हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि हिंदुस्‍तान, कानपुर का हाल देखकर प्रबंधन अब विशेश्‍वर कुमार और नरेश पांडेय का बोरिया बिस्‍तर समेटने की तैयारी कर रहा है. जिस तरह से हिंदुस्‍तान का उच्‍च स्‍तरीय प्रबंधन परेशान है, उसे देखकर लग रहा है कि कुछ ना कुछ तो होने वाला है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...