Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिंदुस्‍तान, कानपुर से जुड़े जिलों से कई का इस्‍तीफा

: संपादक एवं जीएम के रवैये से पत्रकार नाराज : हिंदुस्‍तान, कानुपर यूनिट से जुड़े कई जिलों के पत्रकार संपादक और जीएम के रवैये से आहत होकर अखबार को बाय बोल रहे हैं. खबर है कि ललितपुर जिले का प्रभार देख रहे डा. प्रदीप त्रिपाठी ने हिंदुस्‍तान को नमस्‍कार कर दिया है. इसके पहले यहां से राहुल शुक्‍ला, सत्‍येंद्र प्रताप सिंह सिसोदिया और मोनू झा भी इस्‍तीफा देकर जा चुके हैं. फिलहाल अखबार की जिम्‍मेदारी संजीव बजाज संभाल रहे हैं.

: संपादक एवं जीएम के रवैये से पत्रकार नाराज : हिंदुस्‍तान, कानुपर यूनिट से जुड़े कई जिलों के पत्रकार संपादक और जीएम के रवैये से आहत होकर अखबार को बाय बोल रहे हैं. खबर है कि ललितपुर जिले का प्रभार देख रहे डा. प्रदीप त्रिपाठी ने हिंदुस्‍तान को नमस्‍कार कर दिया है. इसके पहले यहां से राहुल शुक्‍ला, सत्‍येंद्र प्रताप सिंह सिसोदिया और मोनू झा भी इस्‍तीफा देकर जा चुके हैं. फिलहाल अखबार की जिम्‍मेदारी संजीव बजाज संभाल रहे हैं.

बताया जा रहा है कि कानपुर की पालिटिक्‍स, अपने आदमियों को सेट करने की कवायद के चलते पुराने लोगों को काफी परेशान किया जा रहा है. उन पर खबरों के अलावा सर्कुलेशन बढ़ाने और विज्ञापन जुटाने का भी दबाव डाला जा रहा है. खबर है कि इसके चलते ही डा. प्रदीप त्रिपाठी ने इस्‍तीफा दिया है. वे पिछले पन्‍द्रह सालों से हिंदुस्‍तान से जुड़े हुए थे. डा. प्रदीप ने अपनी नई पारी नईदुनिया के साथ शुरू की है. उन्‍हें जिला प्रतिनिधि बनाया गया है. डा. प्रदीप इसके पहले राष्‍ट्रीय सहारा को भी दिल्‍ली में अपनी सेवांए दे चुके हैं.  उन्‍हें जिला प्रतिनिधि बनाया गया है. डा. प्रदीप  इसके पहले राष्‍ट्रीय सहारा को भी दिल्‍ली में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे ललितपुर में पीटीआई के संवाददाता भी हैं.

हिंदुस्‍तान, महोबा के प्रभारी एवं वरिष्‍ठ पत्रकार हरिकृष्‍ण पोद्दार के बारे में खबर है कि उन्‍होंने भी संपादक और जीएम के रवैये से आजिज आकर हिंदुस्‍तान को बाय करने का मन बना लिया है. वे फिलहाल मेडिकल पर चल रहे हैं. इन पर भी बिना वजह सर्कुलेशन बढ़ाने और विज्ञापन जुटाने का दबाव बनाया जा रहा था. खबर है कि यह सारी कवायद खर्च घटाने तथा ऐनकेन प्रकारेण अपने लोगों को सेट करने के लिए किया जा रहा है. माना जा रहा है कि हरिकृष्‍ण जल्‍द ही इस्‍तीफा दे देंगे. पिछले तीस सालों से मुख्‍य धारा की प‍त्रकारिता में सक्रिय हरिकृष्‍ण पिछले नौ सालों से हिंदुस्‍तान को अपनी सेवाएं दे रहे थे. इसके पहले वे दैनिक जागरण, राष्‍ट्रीय सहारा, यूएनआई, अमर उजाला के साथ भी काम कर चुके हैं.

हिंदुस्‍तान, झांसी में भी स्थिति तनावपूर्ण है. यहां पर जिला प्रभारी बनाए गए जनार्दन चतुर्वेदी दबावों के चलते ही जुगाड़ लगाकर अपना तबादला कानपुर के लिए करा लिया. अब यहां की जिम्‍मेदारी स्ट्रिंगर रहे राकेश यादव को सौंपी गई है. फिलहाल राकेश ही जिला प्रभारी की भूमिका निभा रहे हैं. खबर है कि वादा के अनुसार पैसा ना मिलने से राकेश भी नाराज चल रहे हैं. वे भी किसी समय अखबार को नमस्‍कार कर सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. gumnam

    July 24, 2011 at 7:16 pm

    jab tak ye विश्वेशर aur अंशुमान hindustan kanpur me rahenge .hindustan ki ma-bahen karte rahenge aur ant me hindustan press band karwa kar chale jayenge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...