Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

हिंदुस्‍तान का पत्रकार गायब, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

मऊ में हिंदुस्‍तान के पत्रकार राकेश सिंह मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे रहस्‍यमय परिस्‍ि‍थतियों में लापता हो गए. परिजनों ने उनके अपहरण की आशंका जताई है. पुलिस ने पूरी रात उनकी तलाश की लेकिन उनका कोई पता बुधवार को पुलिस अधीक्षक ओंकार सिंह और सीओ सिटी श्रवण कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया और परिजनों से जानकारी ली. अभी तक पत्रकार का कोई पता नहीं चल पाया है.

मऊ में हिंदुस्‍तान के पत्रकार राकेश सिंह मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे रहस्‍यमय परिस्‍ि‍थतियों में लापता हो गए. परिजनों ने उनके अपहरण की आशंका जताई है. पुलिस ने पूरी रात उनकी तलाश की लेकिन उनका कोई पता बुधवार को पुलिस अधीक्षक ओंकार सिंह और सीओ सिटी श्रवण कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया और परिजनों से जानकारी ली. अभी तक पत्रकार का कोई पता नहीं चल पाया है.

शहर के ब्रह्मस्थान मुहल्ला निवासी राकेश सिंह पिछले 6 माह से हिंदुस्‍तान अखबार में रिपोर्टर के पद पर तैनात हैं. प्रतिदिन की तरह वह मंगलवार को दफ्तर पहुंचे. रात करीब साढ़े नौ बजे दफ्तर में राकेश व आपरेटर चंद्रशेखर श्रीवास्तव थे. आपरेटर उनके मोबाइल से किसी से बात कर रहा था. आधे घंटे बाद जब वह दफ्तर बंद करने को उठा तो राकेश नहीं मिले. उनकी मोटरसाइकिल भी दफ्तर के नीचे मौजूद थी. इसे देख वो राकेश के कहीं आसपास जाने की संभावनावश कार्यालय के पास ही इंतजार करने लगा. रात 10 बजे तक राकेश के न आने पर आपरेटर ने इंचार्ज धीरेंद्र सिंह व अन्य रिपोर्टरों को सूचना दी. उनके द्वारा यह जानकारी पुलिस को दी गयी तो सीओ सिटी, शहर कोतवाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे.  पूरी रात तलाश भी की गयी लेकिन पता नहीं चला.

इधर,  परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं. कारण यह बताया जा रहा है कि अखबार में आने से पूर्व राकेश बिजली के जर्जर तारों को बदलकर लग रही एबीसी केबिल लगवाने का काम करते थे. यहां तीन लाख से अधिक रकम का भुगतान न मिलने पर उन्होंने कानपुर के ठेकेदार के विरुद्ध न्यायालय से मुकदमा भी दर्ज कराया था. राकेश के छोटे भाई राहुल सिंह ने इस प्रकरण को लेकर उन्हें धमकी मिलने की बात भी बताई. उनके कमरे से मिले एक पत्र में भी एबीसी केबिल मामले को लेकर कब, किसने और किस रूप में बात की, इसका भी जिक्र है. राहुल ने कोतवाली में इस बाबत मुकदमा दर्ज कराया है. इस घटना से पूरे जिले में दहशत का आलम है. एसपी ने राकेश के सकुशल बरामदगी का आश्‍वासन दिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...