Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिंदुस्‍तान के कार्यकारी संपादक गोविंद सिंह इस्‍तीफा देकर प्रोफेसर बनेंगे

वरिष्‍ठ पत्रकार तथा हिंदुस्तान के कार्यकारी संपादक गोविंद सिंह अब मुख्‍यधारा की पत्रकारिता को अलविदा कहने वाले हैं. लगभग तीन दशक के अपने करियर में गोविंद सिंह ने पत्रकारिता के अलावा अनुवादक एवं हिंदी अधिकारी के रूप में भी काम किया. बेहद सरल स्‍वभाव के गोविंद सिंह अब उत्‍तराखंड मुक्‍त विश्‍वविद्यालय के साथ प्रोफेसर के रूप में जुड़ने जा रहे हैं. अभी ज्‍वाइन करने की तिथि एवं अन्‍य औपचारिकताएं बाद में तय होंगी.

वरिष्‍ठ पत्रकार तथा हिंदुस्तान के कार्यकारी संपादक गोविंद सिंह अब मुख्‍यधारा की पत्रकारिता को अलविदा कहने वाले हैं. लगभग तीन दशक के अपने करियर में गोविंद सिंह ने पत्रकारिता के अलावा अनुवादक एवं हिंदी अधिकारी के रूप में भी काम किया. बेहद सरल स्‍वभाव के गोविंद सिंह अब उत्‍तराखंड मुक्‍त विश्‍वविद्यालय के साथ प्रोफेसर के रूप में जुड़ने जा रहे हैं. अभी ज्‍वाइन करने की तिथि एवं अन्‍य औपचारिकताएं बाद में तय होंगी.

गोविंद सिह मूल रूप से उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ रहने वाले हैं. उन्‍होंने करियर की शुरुआत अनुवादक के रूप में इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्‍चरल रिसर्च (आईसीएआर) से की थी. यहां से छलांग लगाकर मुंबई में टाइम्‍स के साथ ट्रेनी जर्नलिस्‍ट के रूप में जुड़ गए. वहां धर्मयुग और नवभारत के साथ काम किया. नवभारत से इस्‍तीफा देने के बाद आईडीबीआई, कोलकाता में हिंदी अधिकारी के रूप में चयनित होकर पहुंचे. वहां कुछ समय काम करने के बाद सन 1990 में इस्‍तीफा देकर नवभारत टाइम्‍स, दिल्‍ली में सहायक संपादक के रूप में जुड़ गए. सन 1999 में प्रिंट मीडिया से इलेक्‍ट्रानिक मीडिया की तरफ रुख किया और जी न्‍यूज की शुरुआती टीम में डिप्‍टी एडिटर बन गए. यहां से आजतक पहुंचे. यहां वे रिसर्च डिपार्टमेंट के हेड बनाए गए. आज तक को अलविदा कहकर आउट लुक पत्रिका में एसोसिएट एडिटर बन गए. यहां भी इनका मन नहीं रमा, इस्‍तीफा देकर अमेरिकन एंबेसी की हिंदी पत्रिका स्‍पैम के संपादक बन गए. 2005 में इन्‍होंने अमर उजाला ज्‍वाइन कर लिया. यहां इन्‍हें एसोसिएट एडिटर बनाया गया. फिर एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर बने. शशि शेखर के हिंदुस्‍तान जाने के बाद अमर उजाला के संपादक भी रहे, परन्‍तु कुछ समय बाद ही शशि शेखर इन्‍हें हिंदुस्‍तान के साथ जोड़ लिया.

सूत्रों का कहना है कि शीघ्र ही गोविंद सिंह हिंदुस्‍तान और पत्रकारिता की मुख्‍य धारा से हटकर शिक्षा की दुनिया में कदम रख देंगे. अब वे उत्‍तराखंड मुक्‍त विश्‍वविद्यालय के छात्रों को प्रोफेसर के रूप में शिक्षा देते नजर आएंगे. सारी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं, परन्‍तु अभी तक गोविंद सिंह के ज्‍वाइन करने की तिथि तय नहीं हुई है. फिलहाल उन्‍होंने अभी हिंदुस्‍तान को इस्‍तीफा नहीं दिया है, परन्‍तु अपने नए कार्य के लिए संस्‍थान को जल्‍द ही बाय कर देंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. M.K. Singh

    August 11, 2011 at 2:05 pm

    Congratulations.

  2. Anil Pande

    August 11, 2011 at 2:14 pm

    वाह क्या बात है !

    भाग्यम फलति सर्वदा.
    न चो विद्या, न चो पौरुषम !

  3. Raju

    August 11, 2011 at 5:54 pm

    Journalists ki nai khep ko govindji se sikhana chahiye patrakarita me bhavisya kya hai

  4. कुबेरनाथ सिंह

    August 13, 2011 at 11:49 pm

    सुन कर खुशी हो रही है, लेकिन दुख इस बात का हो रहा है कि उनके दूर जाने से एक मार्गदर्शक की कमी हमेशा खलेगी. पत्रकारिता में ऐसे लोग कम है.

  5. anand parkash gautam

    August 14, 2011 at 2:41 am

    congratulation sir

  6. dilip k singh

    August 15, 2011 at 2:33 pm

    acchi baat hai. dukh to lajmi hai, lekin unka margdarsan pakar aur log aayenge kushi is baat ki bhi hai.

  7. purushottam sharma

    August 16, 2011 at 8:04 am

    good sir acha laga padkar apko badahi ho

  8. kunwarprasoon

    August 26, 2011 at 9:13 am

    apne SHASHI SHEKHAR KE SAATH JAKAR BADI BHOOL KI. naukari AB SHAREEFON KI NEEYAT NAHI RAHI. suna hai AAP HI SHASHI KE LIYE EDITORAIL LIKHA KARTE THE. YAH KAM KISI pROSTITURE SE ALAG THODE HUA. KHAIR AAP BAizzat MUKT HUE.
    BADHAIYAN

  9. नीरेंद्र नागर

    October 7, 2011 at 8:41 am

    कुंअर प्रसून को पता नहीं है कि अखबार में संपादकीय किसी के नाम से नहीं जाता है। अगर शशि शेखर किसी अखबार के संपादक हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि हर संपादकीय वही लिखते हैं। हर अखबार में सहायक संपादकों की टीम होती है जो रोज़ संपादकीय लिखती है। इसलिए यह कहना कि गोविंद सिंह शशि शेखर के लिए संपादकीय लिखकर वेश्यावृत्ति जैसा काम कर रहे थे, गलत है। अगर आप सहायक संपादक हैं तो आपका काम ही है संपादकीय लिखना।
    कॉमेंट करने से पहले हर व्यक्ति को स्थिति की सही जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...