Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

हिंदुस्‍तान के फोटोग्राफर एवं ब्‍यूरोचीफ ने मांगे पैसे, व्‍यापारियों ने की नारेबाजी

हिन्दुस्तान बदायूं से खबर है कि यहां नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ धरना दे रहे व्यापारियों में हिन्दुस्तान के प्रति उस समय रोष फैल गया जब फोटो खींचने गये अखबार के एक फोटोग्राफर ने व्यापारियों से एक हजार रुपये की मांग कर डाली। गुस्साए व्यापारियों ने फोटोग्राफर को वहां से भगा दिया और हिन्दुस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हिन्दुस्तान बदायूं से खबर है कि यहां नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ धरना दे रहे व्यापारियों में हिन्दुस्तान के प्रति उस समय रोष फैल गया जब फोटो खींचने गये अखबार के एक फोटोग्राफर ने व्यापारियों से एक हजार रुपये की मांग कर डाली। गुस्साए व्यापारियों ने फोटोग्राफर को वहां से भगा दिया और हिन्दुस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

व्यापारी हिन्दुस्तान की प्रतियां भी फूंकने वाले थे,  लेकिन आपसी सहमति के बाद यह टाल दिया गया। हिन्दुस्तान के कर्मचारियों की इस कारगुजारियों से व्यापारियों में जबर्दस्त रोष है। हुआ यह कि नगर पालिका द्वारा नालों की सफाई न किये जाने के विरोध में तमाम व्यापारी राष्‍ट्रवादी उद्योग व्यापार मण्डल के बैनर तले मालवीय आवास गृह पर धरना व अनशन कर रहे हैं। हिन्दुस्तान में अन्य अखबारों की तुलना में इन व्यापारियों को कम फुटेज दी जा रही है जबकि चेयरमैन को किसी न किसी बहाने से रोजाना छापा जा रहा है।

व्यापारियों का कहना है कि हिन्दुस्तान के रिपोर्टर और फोटोग्राफर का चेयरमैन से महीना बंधा है तथा वह अखबार की नौकरी कम तथा चेयरमैन की नौकरी ज्यादा कर रहे हैं। शुक्रवार को हिन्दुस्तान का एक फोटोग्राफर अनशन की कवरेज करने गया तथा व्यापारियों से एक हजार रुपये की मांग की। व्यापारियों ने जब फोन से इसकी शिकायत ब्यूरोचीफ से की तो उन्होंने भी कह दिया कि व्यापारी हो तो अखबार वालों का ख्याल रखा करो। इस पर व्यापारी खफा हो गये और फोटोग्राफर को गाली देकर वहां से भगा दिया और हिन्दुस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारी अखबार की प्रतियां भी फूंकने वाले थे लेकिन बाद में यह विचार स्थगित कर दिया गया। इस खबर की आज शहर में व्यापक चर्चा रही।

बदायूं से बीपी गौतम की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Harishankar Shahi

    August 6, 2011 at 6:07 am

    हा हा हा, अब पत्रकार वह भी जिले में ऐसी वसूली और दबंगई ना करें तब साथी पत्रकार लोग उसका मजाक उड़ाते हैं. साथ ही उसे पत्रकार नहीं मानते हैं. अब तो हर जिले में होड लगी है कि कौन कहाँ से महीना बाँध लेता है या कौन कितना किस अधिकारी को झुका लेता है. बस अब यही परिपाटी चल निकली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...