हिंदुस्तान, वाराणसी के सीनियर मैनेजर मार्केटिंग अनुपम मिश्र का प्रमोशन कर दिया गया है. उन्हें ब्रांडिंग हेड बनाकर बिहार भेजा जा रहा है. मूलत: बिहार के रहने वाले अनुपम की पढ़ाई बनारस, बंगलुरु और कोलकाता से हुई है. प्रबंधन ने उन्हें पिछले साल के अंत में सीनियर मार्केटिंग मैनेजर बनाकर लखनऊ से बनारस भेजा था. वे इसके पहले डेक्कन हेराल्ड समेत कई कंपनियों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
नेटवर्क10 देहरादून से अतुल बरतरिया ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर पॉलिटिकल एडिटर थे. उन्होंने अपनी नई पारी अमर उजाला, हलद्वानी के साथ शुरू की है. उन्हें ब्यूरोचीफ बनाये जाने की संभावना है. नेटवर्क 10 ज्वाइन करने से पहले अतुल दैनिक जागरण, मेरठ से जुड़े हुए थे. अतुल पिछले चौदह सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. मूल रूप से एटा के रहने वाले अतुल का ज्यादा समय उत्तराखंड की मीडिया में ही बीता है. वे अमर उजाला के साथ लगभग आठ वर्षों तक उत्तराखंड में रहे. वहां से इस्तीफा देने के बाद दैनिक जागरण से जुड़ गए थे. उत्तराखंड में जागरण के स्टेट ब्यूरोचीफ रहे. इसके मेरठ तबादला होने के बाद डीएनई बनाए गए. यहां से इस्तीफा देने के बाद नेटवर्क10 से जुड़ गए थे. इस संदर्भ में जब अतुल बरतरिया से बात की गई तो उन्होंने उन्होंने अमर उजाला से जुड़ने की पुष्टि की परन्तु पद के बारे में बात करने से इनकार कर दिया.












Ranjeet
July 24, 2011 at 9:30 am
again they are bringing person from UP. Why Bihar Govt is releasing so mush advt to this newspaper ewhen they are removing local persons are filling all vacancies from other states?
abcd
July 25, 2011 at 8:30 am
Basicly he is Khanti Bihari.
Check it out again.
srinarayan mishra
July 25, 2011 at 9:49 am
badhaai ho bartaria sir
NA
July 27, 2011 at 9:53 pm
Anupam Mishra ko lucknow se uthaakar varanasi fenka gaya tha, wahaan se bihar de maara, Vipul singh ne yeh kathor nirnaya liya hai. maana ja raha hai, varanasi ki saari marketing team badal di jayegi.
vipul singh haal hi mein allahabad se varanasi laye gaye hein.
Dhiraj
July 28, 2011 at 10:29 pm
ek aur naya pentra hindustan banaras mein.
marketing team mein ek manager ka wicket uraane ki saajish shuru.
maana jaa raha hai ki ek haal hi ke ek event mein kaafi paise ka her pher kiya gaya, upar se neeche takk sabbke ghar bhare gaye. yahaan takk ki, lucknow bhi paisa gaya tha.