प्रभात खबर ने झारखंड में हिंदुस्तान का एक और विकेट गिरा दिया है. हिंदुस्तान, धनबाद से खबर है कि सियाराम ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर डीएनई थे. अब वे अपनी नई पारी प्रभात खबर, मुजफ्फरपुर के साथ करने जा रहे हैं. उन्हें यहां एनई बनाया गया है. सियाराम ने अपने करियर की शुरुआत 96 में प्रभात खबर के साथ ही की थी. इसके बाद ये हिंदुस्तान से जुड़ गए थे. मुजफ्फरपुर का प्रभार संभाल रहे प्रभात खबर, पटना के संपादक स्वयं प्रकाश ने भी सियाराम के प्रभात खबर से जुड़ने की पुष्टि की.
खबर है कि हिंदुस्तान, धनबाद से विनय कुमार ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर कम्प्यूटर ऑपरेटर थे. इन्होंने भी अपनी नई पारी प्रभात खबर, मुजफ्फरपुर के साथ शुरू की है. इन्हें भी सेम जिम्मेदारी दी गई है. माना जा रहा है कि सियाराम इन्हें अपने साथ लेकर गए हैं.











