हिंदुस्तान, जमुई में पिछले दिनों खबर को लेकर घमासान हुआ, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए प्रबंधन ने बरहट के रिपोर्टर को हटा दिया है. बरहट के रिपोर्टर राणा संजय ने जमुई के मोडम प्रभारी मोहन कुमार मंगलम को उनके फोन पर पन्द्रह अगस्त के झंडोत्तोलन की खबर नोट कराई थी, परन्तु किसी कारण वह खबर प्रकाशित नहीं हो सकी.
इसके बाद राणा संजय 17 को जमुई कार्यालय पहुंचे तथा अपनी खबर के बारे में पूछताछ करने के बाद एक और खबर देने लगे. इस पर मोहन कुमार मंगलम ने कहा कि अब पन्द्रह अगस्त की खबर आज नहीं छपेगी. इसी बात को लेकर राणा संजय और मोहन कुमार मंगलम के बीच नोंकझोंक हो गई. कुछ लोगों का कहना है कि नौबत हाथापाई की आ गई.
इसके बाद दोनों लोगों ने अपने अपने तरीके से संपादक को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद संपादक ने प्रादेशिक प्रभारी ज्योति वर्मा को जमुई भेजा. ज्योति वर्मा ने कुछ लोगों के बयान लेने के बाद अपनी रिपोर्ट संपादक को सौंप दी, जिसके बाद राणा संजय को हटाते हुए काम करने से रोक दिया गया.
इस संदर्भ में जब मोहन कुमार मंगलम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुरानी खबर को रोकने की वजह से राणा संजय ने उनके साथ बदतमीजी की, जिसके बाद उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम से संपादक जी को अवगत करा दिया. जांचोपरांत प्रबंधन ने राणा संजय की गलती पाते हुए उसे हटाने का निर्णय लिया.
इस संदर्भ में जब राणा संजय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी के साथ कोई बदतमीजी नहीं की, बल्कि खबर ना छापने के कारणों को जानना चाहा, जिस मोडम प्रभारी ने तैस में आकर मुझसे बात की तथा कहा कि जो खबर चाहूंगा वही छपेगा, जिसके बाद मुझसे थोड़ी तीखी झड़प हो गई, जिसके चलते मुझे हटाने का निर्णय ले लिया गया.












shivendra narayan singh
August 25, 2011 at 12:51 pm
rana sanjai kai sath anyai hua hai
sanjeev samastipur
August 27, 2011 at 3:00 am
mangalam jee ko patrkaar nahi balki neta hona chahiye jha jate hai gutbaajee shru kar detai hai……
anup narayan singh
August 27, 2011 at 10:05 am
akhabar mai sabkuch thik nahi rana je sampadak sai mil kar sachi batai nyaa hoga