Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्‍तान ने लांच किया “हिंदुस्‍तान जॉब्‍स”

हिंदुस्‍तान ग्रुप ने आज से एक नया हिंदी रोजगार समाचार पत्र ‘हिंदुस्‍तान जॉब्‍स’ की शुरुआत की है. यह टैबलाइड साइज का साप्‍ताहिक अखबार प्रत्‍येक रविवार को प्रकाशित होगा. इसे युवाओं को लक्ष्‍य करते हुए बाजार में उतारा गया है. हिंदुस्‍तान के इस नए अखबार की कीमत रखी गई है 7रुपये.  32 पेज के इस अखबार में देशभर के सरकारी, गैर-सरकारी नौकरियों की जानकारी उपलबध होगी.

हिंदुस्‍तान ग्रुप ने आज से एक नया हिंदी रोजगार समाचार पत्र ‘हिंदुस्‍तान जॉब्‍स’ की शुरुआत की है. यह टैबलाइड साइज का साप्‍ताहिक अखबार प्रत्‍येक रविवार को प्रकाशित होगा. इसे युवाओं को लक्ष्‍य करते हुए बाजार में उतारा गया है. हिंदुस्‍तान के इस नए अखबार की कीमत रखी गई है 7रुपये.  32 पेज के इस अखबार में देशभर के सरकारी, गैर-सरकारी नौकरियों की जानकारी उपलबध होगी.

आज हिंदुस्‍तान के लखनऊ, रांची, पटना समेत कई एडिशनों में पहले पेज पर इस नए अखबार का विज्ञापन प्रकाशित किया गया है. इस नए अखबार के बारे में हिंदुस्‍तान के प्रधान संपादक शशि शेखर का एक लेख भी ‘अब अवसर खुद आएंगे आप के द्वार’ शीर्षक से लेख भी प्रकाशित हुआ है. विज्ञापन में नए अखबार और भावी नौकरियों के बारे में जानकारी दी गई है. मैनेजमेंट ने इसका वेबसाइट www.hindustan.jobs.in  भी लांच कर दिया है.

माना जा रहा है कि हिंदुस्‍तान के इस नए प्रोजेक्‍ट का मुकाबला रोजगार समाचार से होगा. अब तक युवाओं में नौकरियों की जानकारी का सबसे विश्‍वसनीय और बेहतर माध्‍यम रोजगार समाचार ही रहा है. हिंदुस्‍तान जॉब्‍स को न केवल इन मोर्चों पर खरा उतरना पड़ेगा बल्कि उसे रोजगार समाचार से बेहतर होने का विश्‍वास भी अपने युवा पाठकों को दिलाना होगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. [email protected]

    May 9, 2011 at 10:51 am

    sir – my name si sitaram chauasia . i want to online job ple helt me for online jobs .

    thank you

    sitaram chaurasia
    ambedkar ngar akburpur

  2. arif qureshi

    May 13, 2011 at 3:38 pm

    hindusan jobs ko subhkamnaye

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...