Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्‍तान ने सपाइयों से चने बिकवाया

हिंदुस्‍तानइस बार तो हिन्दुस्तान ने गलतियों की सारी सीमाएं ही पार कर दी हैं। मेल को फीमेल और फीमेल को मेल बना दिया तो सपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायकों से चने बिकवा दिये। वाकया है हिन्दुस्तान के बदायूं के 24 अप्रैल के अंक का। पेज तीन पर एक खबर छपी है जिसका हेडिंग है पालिका प्रशासन के खिलाफ भड़का गुस्सा। इस खबर में वार्ड 12 के सदस्य समर हारून के नेतत्व में धरना प्रदर्शन दिखाया गया है।

हिंदुस्‍तानइस बार तो हिन्दुस्तान ने गलतियों की सारी सीमाएं ही पार कर दी हैं। मेल को फीमेल और फीमेल को मेल बना दिया तो सपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायकों से चने बिकवा दिये। वाकया है हिन्दुस्तान के बदायूं के 24 अप्रैल के अंक का। पेज तीन पर एक खबर छपी है जिसका हेडिंग है पालिका प्रशासन के खिलाफ भड़का गुस्सा। इस खबर में वार्ड 12 के सदस्य समर हारून के नेतत्व में धरना प्रदर्शन दिखाया गया है।

पहली बात तो यह है कि समर हारून एक महिला हैं जबकि खबर में उन्हें पुरुष दर्शाया गया है और दूसरी बात ये है कि जिन महोदय ने धरना दिया है वह समर हारून के पति हारून खां है। यानी हिन्दुस्तान ने महिला सभासद को तो पुरूष बना दिया और फोटो उनके पति की छाप दी। धरने में कहीं भी महिला सभासद की उपस्थिति नहीं थी। यानी मेल को बना दिया फीमेल और फीमेल को मेल।

बात यहीं तक होती तो भी सही थी दूसरी खबर में तो हिन्दुस्तान ने इंतहा ही कर दी है। पेज चार पर एक खबर छपी है सपा प्रत्याशियों ने शुरू किया चुनाव प्रचार। इस खबर में सपा के पूर्व विधायकों, मन्त्रियों और जिलाध्यक्ष का फोटो छपा है और नीचे फोटो लाइन (कैप्‍शन) लगी है जिला अस्पताल के ओपीडी में चने बेचता आदमी। यानी सारे सपाई अब ओपीडी में चने बेच रहे हैं।

हिंदुस्‍तान

इसी पेज पर एक अन्य खबर का हेडिंग देखिये ‘भाजपा ने सरकार के सिर फोड़ महंगाई का ठीकरा’ यानी इतना मोटा हेडिंग ही गलत। साफ है कि हिन्दुस्तान बदायूं के ब्यूरो ऑफिस के रिपोर्टर और बरेली में बैठे डेस्क के लोग पता नहीं क्या कर रहे हैं। लगता है कि काम करते हुए ये लोग चने खाने में व्यस्त रहते हैं तभी तो इतनी गलतियां हो रही हैं।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. gappu

    April 25, 2011 at 2:01 am

    अरे भाई डेस्क वाले तो हराम की खा रहे है उन्हो पेपर की क्वानटिटी से मतलब है क्वालिटी से नही खबरें चिपकाए । खबर देखते तो है नहीं चाहें भले ही ब्यूरो से आई खबर में उसमें गाली लिख दे और सुबह आप अखबार में छपा पाएगें ।

  2. reporter

    April 25, 2011 at 6:16 am

    Gappu ji apne bilkul thik kaha desk wale haram ki kha rahe hain. Dar asal bechare kare bhi kya akele 6 page ke liye matter jutayein, unhe edit kare, photo mangvaein, bureau se co ordinate kare, page bhi banayein, matter kam pade to daggemari ke liye idhar udhar haath pair marew aur page bhi check kare. DNE RAWAT JI EK PAGE PAR APNI KALAM SE CORRECTION NAHI KAR SAKTE. BANDAR KI TARH PURE OFFICE KE MAHAUL KO TANAVGRAST KARNE AUR BOSS KI OB ME VYAST ZYZDA RAHTEIN HAIN. AISE ME ITNI GALTI JATI HAI TO KAM HI HAI.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...