सुधांशु सिंह ने ईटीवी से इस्तीफा दे दिया है. वे आगरा और बरेली के मार्केटिंग इंचार्ज थे. उन्होंने अपनी नई पारी हिंदुस्तान, वाराणसी के साथ शुरू की है. उन्हें यहां पर मार्केटिंग विभाग में एक्जीक्यूटिव बनाया गया है. मूल रूप से इलाहाबाद के रहने वाले सुधांशु ने अपने करियर की शुरुआत रेड एफएम और न्यूज24 के साथ की थी. इसके बाद वे ईटीवी से जुड़ गए थे.
भड़ास को मेल से मिली एक अपुष्ट जानकारी के अनुसार अमर उजाला, पंचकुला के एचआर हेड रविकांत डरार ने इस्तीफा दे दिया है. खबर है कि उन्होंने अपनी नई पारी एलजी समूह के साथ शुरू की है. रविकांत पिछले चार सालों से अमर उजाला के साथ जुड़े हुए थे.











