Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

हिंदुस्‍तान, भागलपुर के संपादक विनोद बंधु एवं खगडि़या प्रभारी पर मुकदमा

हिंदुस्‍तान, खगडिया एडिशन में एक खबर छाप कर अखबार मुश्किल में आ गया है. खबर को भ्रामक तथा छवि खराब करने वाला बताते हुए हिंदुस्‍तान, भागलपुर के संपादक त‍था खबर लिखने वाले खगडि़या के जिला मोहन कुमार मंगलम पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है. मुकदमा मथुरापुर ग्राम की मुखिया रीता देवी ने दर्ज कराया है. हिंदुस्‍तान के खगडि़या एडिशन के 25 जनवरी के अंक में एक खबर छपी है, जिसका शीर्षक है ’54 मुखियों पर चल रहा मुकदमा’.

हिंदुस्‍तान, खगडिया एडिशन में एक खबर छाप कर अखबार मुश्किल में आ गया है. खबर को भ्रामक तथा छवि खराब करने वाला बताते हुए हिंदुस्‍तान, भागलपुर के संपादक त‍था खबर लिखने वाले खगडि़या के जिला मोहन कुमार मंगलम पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है. मुकदमा मथुरापुर ग्राम की मुखिया रीता देवी ने दर्ज कराया है. हिंदुस्‍तान के खगडि़या एडिशन के 25 जनवरी के अंक में एक खबर छपी है, जिसका शीर्षक है ’54 मुखियों पर चल रहा मुकदमा’.

इस खबर को खगडि़या के जिला प्रभारी मोहन कुमार मंगलम ने लिखा है. यह खबर उनके नाम से प्रकाशित हुई है. इस खबर में कई मुखियों का नाम दिया गया है. इसी में एक नाम है मथुरापुर की मुखिया रीता देवी का. खबर की हेडिंग में मुकदमा लिखा गया है, जबकि खबर में मुकदमें का कहीं जिक्र नहीं है, बल्कि उसमें जांच चलने की बात कही गई है. इस खबर को निराधार बताते हुए रीता देवी ने हिंदुस्‍तान, भागलपुर के संपादक विनोद बंधु तथा खगडि़या प्रभारी मोहन कुमार मंगलम के खिलाफ खगडिया के सीजेएम कोर्ट नम्‍बर दो में 14 फरवरी को यह मुकदमा दर्ज कराया है. इसमें रीता देवी ने जिला प्रभारी पर तमाम गंभीर आरोप लगाए हैं. रीता देवी का बयान दर्ज हो गया है. उन्‍होंने मोहन कुमार पर बीस हजार रूपये मांगने का आरोप भी लगाया है. इस संबंध में जब मोहन कुमार से बात की गई तो उन्‍होंने ऐसी किसी जानकारी से इनकार कर दिया. नीचे अखबार में छपी वह खबर जिसके लिस अखबार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है.

हिंदुस्‍तान

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. vikash

    February 17, 2011 at 3:23 pm

    Hosiyaar Khabardar Jagte raho. shabd khagaria wasio ke liye hai manglam ne wasuli ke liye ek budha sher ,ek jawan aur ek kariya munda chor rakha hai majedaar baat yah hai ki budha sher aur kariya munda ke daanth tute bhi hue hai .ek jawan jo wasuli ki daur main sabse tej daurne wala ghora hai usko pehle bhi hindustan se hataya gaya tha kai aaropo ke karan .abhi kuch waise hi log apne aap ko hindustani batakar market main wasuli kar rahe hai . shayad isi ke karan abla ne duga ka roop dharan kar liya hai .

  2. priyanka

    February 16, 2011 at 10:19 am

    ye to hona hi tha.

  3. Kumar

    February 18, 2011 at 7:09 am

    chapi gayee khabar ke pass hi khel ki choti khabar ki heading dhekhiye sab samajh aa jayega ki patna me desk per kya hota hai. managalm ko to byline ka nasha madhosh kiye hue hai.. kya patna wale saam hote hi peena shuru kar dete hai ya mahendra jha pramotion ke baad puja paath me byast ho gaye hai:D:D:D;D

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...