हिंदुस्तान, मुरादाबाद के लिए मंगलवार से बरेली में इंटरव्यू होने जा रहे हैं. बरेली के सीबीगंज में स्थित होटल आम्रपाली क्लार्क इन में इंटरव्यू लिए जाएंगे. इसके लिए खासतौर पर एचआर के नेशनल हेड शहबर अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे. संपादकीय विभाग के उम्मीदवारों का इंटरव्यू आगरा के संपादक केके उपाध्याय, कार्यकारी संपादक सुधांशु श्रीवास्तव की मौजूदगी में लिया जाएगा.
मार्केटिंग टीम के चयन के लिए वेस्ट यूपी के हेड अजय अरोरा, जीएम सम्राट नायक उपस्थित रहेंगे. खबर है कि मुरादाबाद से जागरण और अमर उजाला के कई लोग इंटरव्यू देने आ रहे हैं. गौरतलब है कि मुरादाबाद बरेली यूनिट के सेटेलाइट यूनिट के तौर पर काम करेगी. इस यूनिट का हेड योगेन्द्र सिंह को बनाया गया है. मुरादाबाद के संपादकीय प्रभारी हिंदुस्तान, नोएडा के एनई मनीष मिश्रा को बनाया गया है. 20 सितम्बर से दोनों लोगों ने अनी जिम्मेदारियां संभाल ली है.












love honey
October 5, 2011 at 5:37 am
sabhi ko all the best