मुरादाबाद में हिंदुस्तान को लांच करने की तैयारियों की शुरुआत आने वाले शुक्रवार से होने वाली है. मुरादाबाद यूनिट के लिए भूमि पूजन शुक्रवार यानी दो सितम्बर को की जाएगी. इस मौके पर हिंदुस्तान मीडिया वेंचर लिमिटेड के सीईओ अमित चोपड़ा एवं वेस्ट यूपी के एडिटोरियल हेड केके उपाध्याय मौजूद रहेंगे. इसके लिए मुरादाबाद के लकड़ी फजलपुर में जमीन खरीदी जा चुकी है.
हिंदुस्तान प्रबंधन जल्द से जल्द इस यूनिट की शुरुआत करना चाहता है. इसके लिए काफी समय से तैयारियां की जा रही थीं. सूत्रों ने बताया कि बरेली में तैनात एजीएम सेल्स योगेन्द्र सिंह यूनिट हेड बनाए जाएंगे. मुरादाबाद का मार्केटिंग हेड बरेली में तैनात डिप्टी मैनेजर अजय मिश्रा को बनाया जाएगा, जबकि इस यूनिट के संपादक योगेंद्र सिंह रावत होंगे, जो हिंदुस्तान, बरेली में एनई हैं.
भूमि पूजन के समय हिंदुस्तान के कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के भी मौजूद रहने की संभावना है. सूत्रों ने बताया कि मुरादाबाद यूनिट के लिए जल्द ही भर्तियां शुरू की जाएंगी. सारी भर्तियां वेस्ट यूपी के एडिटोरियल हेड केके उपाध्याय करेंगे.












anita sharma
August 31, 2011 at 9:17 am
yogendre sir hum sabko yaken tha k ek din aap es mukam p jarur pahochoge eshwar se yahi prathna h ki aap esi tahra aage badte jaye wish you best of luck for new job.
nirmal kant shukla
August 31, 2011 at 5:52 pm
Rawat Sir Ko Muradabad Editor Banne ke Liye Tahe Dil Se Mubarakbad
arjun singh
September 1, 2011 at 12:00 pm
rawat ji o mere or editor ban ne ke mubarakbad
ravi
September 2, 2011 at 10:44 am
arjun aur nirmal ji ke muh me ghi sakkar. Ap logo ki duaei kaaaam aa gayee