हिंदुस्तान, मेरठ से दो लोगों का तबादला हुआ है. यहां प्रादेशिक डेस्क पर काम देख रहेचंद्र शेखर बुणाकुट्टी का स्थानान्तरण देहरादून किया गया है. उन्हें उत्तराखंड स्टेट ब्यूरों में जिम्मेदारी सौंपी गई है. चंद्रशेखर को कुछ दिन पहले ही सहारनपुर से मेरठ बुलाया गया था, वो सहारनपुर में ब्यूरोचीफ थे. दूसरी तरफ चीफ सब एडिटर वंदना को दिल्ली बुला लिया गया है. वंदना पिछले दो सालों से यहां चीफ सब एडिटर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं. उन्हें दिल्ली में कौन सी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
आई-नेक्स्ट, कानपुर से नरेंद्र नाथ ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर एनई के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही आई-नेक्स्ट से दिनेश श्रीनेत ने भी इस्तीफा दे दिया था.












gaurav
July 30, 2011 at 6:18 am
नरेंद्र नाथ सिर्फ आलोक सांवल पर दबाव बना रहा है, पहले भी वो इस्तीफा देकर ऐसा कर चुका है।
shubhendu kumar srivastav
July 31, 2011 at 12:15 pm
freshers ko bhi mauka milega
gopal singhal
August 26, 2011 at 12:58 pm
chandershekhar ji badhai aap ki kabliyat ke baare main hanme pata hai hindustan ko garhwal main faayda hoga aapke aane se